Friendship Day Special: दोस्ती का रिश्ता सबसे अलग होता है ये बाकी रिश्तों की तरह हमें विरासत में नही मिलता है, ये वो रिश्ता होता है जिसको हम खुद चुनते है। अब दोस्ती के इस रिश्ते को सेलिब्रेट करने का दिन आ गया है। हर साल फ्रैंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है इस साल भी ये दिन 5 अगस्त को आ रहा है।
आपको बता दें कि फ्रेंडशिप की शुरूआत काफी दिलचस्प थी ये बात प्रथम विश्व युद्ध के बाद की है जब लोगों और देशों के बीच काफी शत्रुता बढ़ गई थी, अधिकतर लोग एक-दूसरे से नफरत करने लगे थे। उस समय 1935 में अमरिकी सरकारी द्वारा फ्रेंडशिप डे की शुरूआत की गई थी। 1935 में ही ये तय किया गया कि अगस्त का जो भी पहला रविवार होगा उसी दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। इस दिन को तय करने के पीछे ये भी कारण बताया जाता है कि रविवार के दिन छुट्टी होती है और इस दिन दोस्तों के साथ मिलकर एंजॉय भी किया जा सकता है। अगर आपके लिए भी फ्रेंडशिप डे स्पेशल है तो आज हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे एक अच्छी फ्रेंडशिप आपके करियर में मदद करती है।
एक अच्छी फ्रेंडशिप इन 5 तरीकों से करती है करियर में मदद-
1.हमेशा आपके सपोर्ट में रहता है कोई-
करियर में चाहे कितनी भी समस्या आए लेकिन अगर आपके पास अच्छे दोस्त है तो आप कभी हार नही मान सकते। ऐसे कई मौके आते है जब फैमेली भी आपका सपोर्ट नही कर पाती है लेकिन आपका बेस्ट फ्रेंड आपके साथ हमेशा खड़ा रहता है। करियर की राहों में सभी को उतार-चढ़ाव देखने पड़ते है ऐसे में कई बार लोग हार मानने लगते है लेकिन अगर आपके साथ फ्रेंडशिप का सपोर्ट है तो कोई न कोई रास्ता जरूर निकल जाता है और आपकी लाइफ फिर से जिंदगी की पटरी पर सरपट दौड़ने लगती है।
2.करियर चुनने में मदद-
अगर आपके पास एक अच्छा और सच्चा दोस्त है तो वह करियर के चुनाव में आपकी काफी मदद करता है। कई बार हम अपने करियर का चुनाव करते समय कुछ गलतियां कर बैठते है लेकिन अगर आपके साथ एक सच्चा दोस्त है तो वह आपको सही समय पर सही सलाह दे सकता है। अगर आपका दोस्त आपसे अलग किसी दूसरे करियर में है और आप उस करियर या फील्ड में जाना चाहते है तो आपका दोस्त आपको उस फील्ड की चुनौतियों के बारे में न सिर्फ अच्छे से बताएगा बल्कि गलत फैसला लेने से बचाएगा भी।
3.जॉब के लिए रिफरेंस-
अगर आप कहीं पर जॉब कर रहे है लेकिन अपनी जॉब सें संतुष्ट नही है और जॉब बदलना चाहते है तो ऐसे समय में अगर आपकी कोई मदद करेगा तो वह सिर्फ आपका दोस्त ही हो सकता है। एक अच्छे दोस्त की वजह से आपको नई जॉब आसानी से मिल जाती है।
4.पैसों की मदद-
ऐसे कई मौके आते है जब लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आपके साथ एक अच्छा दोस्त है तो वह मुसीबत के समय में आपकी हरसंभव मदद करता है।
5.एग्जाम के लिए मदद-
अगर कोई ऐसा टॉपिक है जो आपसे नही बन रहा है तो आप अपने दोस्त की मदद से उसे आसानी से समझ सकते है। फिर चाहे स्कूल हो या कॉलेज हो हर टॉपिक को आप अपने दोस्त से ज्यादा अच्छे से समझ सकते है बजाय टीचर के।


Click it and Unblock the Notifications












