अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की ने नॉन-टीचिंग के अलग-अलग 29 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। अगर आप इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो 07 मई 2018 से 31 मई 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की |
| पदों के नाम | सहायक अधिशासी अभियंता (सिविल), सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (साईकेट्रिस्ट), साइंटफिक ऑफिसर ग्रेड-II, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी, सहायक क्रीडा अधिकारी, उप कुलसचिव, परामार्शदाता, सहायक कुलसचिव, तकनीकी अधिकारी लेवल-I, तकनीकी अधिकारी लेवल-II, तकनीकी अधिकारी लेवल-III, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष |
| पदों की संख्या | 29 |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, एमबीबीएस, एमडी एमएस, पीएचडी आदि में डिग्री। (सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें) |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 07 मई 2018 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 मई 2018 |
| आवेदन फीस | 100 रूपये (एससी एसटी दिव्यांग और आईआईटी रुड़की के कर्मचारियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।) |
| आयु सीमा | 35 से 50 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | साक्षात्कार के आधार पर |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 07 मई 2018 से 31 मई 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको आईआईटी रुड़की की ऑफिसियल वेबसाइट www.iitr.ac.in पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उस आवेदन का प्रिंटआउट लेकर उसे अपने सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ 08 जून 2018 तक आईआईटी रुड़की के पते पर भेजना होगा। जिस लिफाफे में आवेदन भेजा जा रहा है उस पर आवेदित पद का नाम....... अंकित होना जरूरी है। इसके साथ 100 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट कलसचिव, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की- 247667 के नाम से भेजना है। एससी, एसटी, दिव्यांग और आईआईटी रुड़की के कर्मचारियों आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
आवेदन भेजने का पता-
सहायक कुलसचिव (भर्ती)
संस्थापन सेवाएं,
जेम्स थॉमसन बिल्डिंग
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
रुड़की- 247667 (उत्तराखंड)


Click it and Unblock the Notifications











