HSSC Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये सभी पद ग्रुप डी के है। पदों की कुल संख्या 18218 है। अगर आपने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इन पदों पर 29 अगस्त 2018 से 18 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार (HSSC Recruitment 2018)-
CRITERIA | DETAILS |
Name Of The Posts | ग्रुप-डी |
Organisation | हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) |
Educational Qualification | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण |
Experience | फ्रेशर |
Job Location | हरियाणा |
Salary Scale | 16,900 - 53,500 रूपये प्रतिमाह |
Application Start Date | August 29, 2018 |
Application End Date | September 18, 2018 |
पदों की संख्या | 18218 |
आयु सीमा | 18 - 42 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है।) |
आवेदन फीस | 100 रूपये |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) के ग्रुप-डी के 18218 पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता के रूप में मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास का प्रमाण पत्र रखते है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इन पदों पर 29 अगस्त 2018 से 18 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.hssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब Recruitment पर जाएं।
स्टेप-03
अब Apply For Job पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब विज्ञापन नंबर 4/2018 पर जाएं।
स्टेप-05
अब Apply Onilne पर क्लिक करें।
स्टेप-06
अब आवेदन भरकर सबमिट पर क्लिक करें।