MSEDCL Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मिलिटेड (MSEDCL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये सभी पद ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी और डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के है। पदों की कुल संख्या 401 है। जिसमें ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के 63 पद और डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के 338 पद शामिल है। अगर आपने मान्यता प्राप्त संस्थान इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री या डिप्लोमा लिया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। अगर आप इन पदों के लिए योग्यता रखते है तो 28 अगस्त 2018 से 17 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार (MSEDCL Recruitment 2018)-
CRITERIA | DETAILS |
Name Of The Posts | ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी और डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी |
Organisation | महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मिलिटेड (MSEDCL) |
Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री और डिप्लोमा लिया हो |
Experience | फ्रेशर |
Job Location | महाराष्ट्र |
Salary Scale | ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी- 22,000 रूपये प्रतिमाह डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी- 18,000 रूपये |
Application Start Date | August 28, 2018 |
Application End Date | September 17, 2018 |
पदों की संख्या | 401 |
आयु सीमा | ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी- अधिकतम 35 वर्ष डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी- अधिकतम- 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन टेस्ट |
आवेदन फीस | 500 रूपये (रिजर्व्ड कैटेगरी 250 रूपये।) |
एग्जाम तिथि | अक्टूबर 2018 में |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मिलिटेड (MSEDCL) के इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 17 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मिलिटेड (MSEDCL) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें।
स्टेप-01
सबसे पहले महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मिलिटेड (MSEDCL) की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.mahadiscom.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब विज्ञापन क्रमांक MSEDCL Advt. No. 06/2018 पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब Click here to Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब यहां से आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।