अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। जी हाँ अभी हाल ही में हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने 'फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर' के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। ये भर्ती कुल 1646 पदों पर होनी है। अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी जरूर जान लें। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियां इस प्रकार है-
ऑर्गनाइजेशन का नाम | हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन |
पद का नाम | फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर |
पदों की संख्या | 1646 |
योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। |
सैलरी | 5200- 20200 + 2400 GP |
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 06 अप्रैल 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 06 मई 2018 |
आयु सीमा | 17 से 42 वर्ष |
आवेदन फीस | जनरल- 100 रूपये, ओबीसी- 50 रूपये, एससी एसटी- 25 रूपये |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले हरियाणा एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप-02
उसके बाद Recruitment बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब Apply For Job पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब आपके सामने कई सारी वैकेंसीज होंगी जिसमें से आपको Advt. No. 2/2018 पर क्लिक करना है।
स्टेप-05
यहां से आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।