FCI Recruitment 2024 Notification OUT: क्या आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आपकी सरकारी नौकरी की तलाश अब खत्म हो सकती है। दरअसल, भारत सरकार के उपक्रम फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने ये वैकेंसी निकली है। भारतीय खाद्य निगम ने जीडीएमओ, यानी जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए ये भर्ती निकाली है। इस संबंध में भारतीय खाद्य निगम ने एक आधकारिक अधिसूचना जारी कर इसकी सूचना दी है।

एफसीआई भर्ती 2024 के तहत जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे। भारतीय खाद्य निगम भर्ती के अंतर्गत जीडीएमओ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन से संबंधी अतिरिक्त जानकारी एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट fcivlts.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
भारतीय खाद्य निगम की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एफसीआई जीडीएमओ पदों पर नियुक्ति के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जायेगी। उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया समेत अन्य जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर देक सकते हैं। एफसीआई भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 15 जिसंबर 2024 निर्धारित है। निगम द्वारा निर्धारित आवेदन की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे।
भारतीय खाद्य निगम की आधकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस एफसीआई भर्ती अभियान से संस्थान में 6 योग्य जनरल ड्यूटी मेडिकल अधिकारियों की भर्ती की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। पात्रता मानदंड, आयु सीमा, रिक्तियों का विवरण, आवेदन की प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सैलरी समेत अन्य सभी जानकारी दी जा रही है।
FCI GDMO Vacancy 2024 हालाइट्स
| भर्ती संगठन का नाम | भारतीय खाद्य निगम |
|---|---|
| भर्ती का नाम | एफसीआई भर्ती 2024 |
| पद का नाम | जनरल ड्यूटी मेडिकल अधिकारी |
| नौकरी का प्रकार | सरकारी |
| रिक्तियों की संख्या | 6 पद |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | नवंबर 2024 |
| आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
| आवेदन की प्रारंभिक तिथि | नवंबर 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 23 दिसंबर 2024 |
| आयु सीमा | 68 वर्ष |
| शिक्षा योग्याता | एमबीबीएस |
| सैलरी | 80,000 रुपये तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | fcivlts.in |
एफसीआई भर्ती 2024 के लिए क्या आप आवेदन कर सकते हैं?
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एफसीआई भर्ती के तहत सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात करें है आवेदक की आयु 68 वर्ष होनी चाहिए। इससे ज्यादा आयु सीमा वाले अभ्यर्थी उक्त पदों पर आवेदन करने के योग्य नहीं होंगे।
FCI GDMO Recruitment 2024 चयन प्रक्रिया क्या है?
भारतीय खाद्य निगम को ओर से इस भर्ती के संबंध में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। इन पदों पर नियुक्ति के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जायेगी। उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा और उसके बाद सीधे साक्षात्कार के माध्यम से योग्य उम्मीदवार का चयन किया जायेगा।
एफसीआई भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
एफसीआई नोटिफिकेशन के अनुसार, भारतीय खाद्य निगम में इन नौकरियों के लिए उम्मीदवारों को केवल ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र संपूर्ण भर कर, फॉर्म के साथ मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट के जरिए नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा। याद रहें आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2024 है।
पता
उप महाप्रबंधक (स्थापना-I),
भारतीय खाद्य निगम,
16-20,
बाराखंभा लेन,
नई दिल्ली- 110001


Click it and Unblock the Notifications











