ESIC Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। अगर आपने मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस या पीजी और डीएम एमसीएच किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। ये सभी पद स्पेशलिस्ट और होम्योपैथी फिजिशियन के है। पदों की कुल संख्या 06 है। आपको बता दें कि इन पदों पर इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा। अगर आप इन पदों के लिए जरुरी योग्यता रखते है तो 25 और 30 जुलाई 2018 को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
CRITERIA | DETAILS |
Name Of The Posts | स्पेशलिस्ट और होम्योपैथी फिजिशियन |
Organisation | कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) |
Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस या पीजी और डीएम एमसीएच किया हो। इसके अलावा होम्योपैथी में डिग्री हासिल की हो। |
Experience | न्यूनतम 3 वर्ष का एक्सपीरियंस होना जरूरी है |
Job Responsibilities | फिजिसियन और डॉक्टर के रूप में कार्य |
Skills Required | मेडिकल स्किल |
Job Location | चेन्नई |
Salary Scale | 60,000 - 1,75,000 रूपये प्रतिमाह |
Industry | हेल्थ इंडस्ट्री |
Application End Date | July 30, 2018 |
पदों की संख्या | 06 |
वॉक इन इंटरव्यू तिथि | स्पेशलिस्ट- 25 जुलाई 2018 (सुबह 10.30 से) |
होम्योपैथी फिजिशियन- 30 जुलाई 2018 (सुबह 10.30 से) |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ 25 और 30 जुलाई को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
इंटरव्यू का पता-
ESIC Medical College & PGIMSR Model Hospital
Ashok Pillar Road,
KK Nagar
Chennai- 600078