Chhindwara Medical College Recruitment: अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी के लिए इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 236 है। ये सभी पद महिला चिकित्सा अधिकारी, आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी, महिला नर्सिंग सिस्टर, महिला स्टाफ नर्स, स्पीच थैरापिस्ट, फिजियोथेरापिस्ट, रेडियोग्राफर टैक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, डार्करूम असिस्टेंट, टीबी एंड चेस्ट डिसीज हेल्थ विजिटर, लैब अटेंडेंट, फार्मासिस्ट ग्रेड-1, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ड्रेसर ग्रेड-2, ईसीजी टेक्नीशियन, आक्यपेशनल थेरापिस्ट, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, टेक्नीशियन असिस्टेंट, टेक्नीशियन, क्लीनिकल सायकोलॉजिस्ट और रिफ्रक्शनिस्ट के है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इन पदों के लिए मांगी गई योग्यता हासिल की है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2018 है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से है इसलिए आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट को निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ ऑफिसियल पते पर 4 अक्टूबर 2018 तक शाम 5.30 बजे तक रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट द्वारा भेजना है या स्वयं जमा करना है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर पढ़ लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है (Chhindwara Medical College Recruitment)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | महिला चिकित्सा अधिकारी, आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी, महिला नर्सिंग सिस्टर, महिला स्टाफ नर्स, स्पीच थैरापिस्ट, फिजियोथेरापिस्ट, रेडियोग्राफर टैक्नीशियन, डेंटल टेक्नीशियन, डार्करूम असिस्टेंट, टीबी एंड चेस्ट डिसीज हेल्थ विजिटर, लैब अटेंडेंट, फार्मासिस्ट ग्रेड-1, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ड्रेसर ग्रेड-2, ईसीजी टेक्नीशियन, आक्यपेशनल थेरापिस्ट, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, टेक्नीशियन असिस्टेंट, टेक्नीशियन, क्लीनिकल सायकोलॉजिस्ट और रिफ्रक्शनिस्ट |
| Organisation | शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित स्ट्रीम में डिग्री या डिप्लोमा (शैक्षणिक योग्यता की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें) |
| Experience | फ्रेशर और एक्सपीरियंस दोनों आवेदन कर सकते है |
| Job Location | छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश |
| Salary Scale | 20,200 - 39,100 रूपये प्रतिमाह (सभी पदों के लिए अलग-अलग सैलरी है, सैलरी की जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें) |
| Industry | हेल्थ |
| Application End Date | October 4, 2018 |
| पदों की संख्या | 236 |
| आयु सीमा | 18 - 65 वर्ष |
| आवेदन फीस | कुछ नही |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 4 अक्टूबर 2018 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए दिए गये निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ ऑफिसियल पते पर 4 अक्टूबर 2018 तक शाम 5.30 बजे तक रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट द्वारा भेजना है या स्वयं जमा करना है। आवेदन पत्र के लिफाफे पर स्पास्ट रूप से अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय छिंदवाड़ा में चिकित्सकीय/परीचारिका/सह चिकित्सकीय संवर्ग हेतु आवेदन एवं विषय......... तथा आवेदित पत का नाम............ और आरक्षित/अनारक्षित.............श्रेणी का उल्लेख अनिवार्य रूप से करें। नोट- किसी भी स्थिति में निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा।
आवेदन भेजने का पता-
एनाटामी विभाग,
पहली मंजिल शासकीय स्वाशासी चिकित्सा महाविद्यालय छिंदवाड़ा
टी बी सेनिटोरियम के पास,
जिला- छिंदवाड़ा (म. प्र.)
पिन कोड- 480001


Click it and Unblock the Notifications











