MP Middle School Shikshak Eligibility Test 2018: काफी लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल अभी हाल ही में मध्य प्रदेश व्यापम ने माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए मिडिल स्कूल शिक्षक एलिजिबिलटी टेस्ट 2018 (MP Middle School Shikshak Eligibility Test 2018) के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जिन लोगों ने संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ ही बीएड या समकक्ष परीक्षा पास की है वे इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर सकते है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश व्यापम ने इससे पहले हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के लिए आवदेन आमंत्रित किए थे। अगर आप मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के इन पदों के लिए मांगी गई योग्यता रखते है तो इन पदों पर आवेदन कर सकते है। आवदेन 28 सितंबर 2018 से 12 अक्टूबर 2018 तक किया जा सकता है। अगर आप मिडिल स्कूल पात्रता परीक्षा का ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखना चाहते है तो एमपी व्यापम की ऑफिसियल वेबसाइट http://peb.mp.gov.in पर जाकर ऑफिसियल नोटिफिकेशन देख सकते है। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो एमपी ऑनलाइन के अधिकारिक पोर्टल https://www.mponline.gov.in/portal पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रक्रार है (MP Middle School Shikshak Eligibility Test 2018)-
CRITERIA | DETAILS |
Name Of The Posts | मिडिल स्कूल शिक्षक एलिजिबिलटी टेस्ट 2018 |
Organisation | मध्य प्रदेश व्यापम |
Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में 50% अंको के साथ स्नातक डिग्री और बीएड या समकक्ष डिग्री (शैक्षणिक योग्यता की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।) |
Experience | फ्रेशर और एक्सपीरियंस दोनों आवेदन कर सकते है। |
Job Responsibilities | मध्य प्रदेश माध्यमिक शालाओं में शिक्षण कार्य |
Skills Required | टीचिंग |
Job Location | मध्य प्रदेश |
Salary Scale | 32,800 रूपये + मंहगाई भत्ता |
Industry | मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग |
Application Start Date | September 28, 2018 |
Application End Date | October 12, 2018 |
पदों की संख्या | 5670 लगभग |
आयु सीमा | अधिकतम 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।) इसके अलावा अतिथि शिक्षकों को आयु सीमा में छूट दी गई है। |
आवेदन फीस | 500 रूपये (आरक्षित वर्ग 250 रूपये) |
परीक्षा तिथि | 19 जनवरी 2019 से प्रारंभ |
जानिए आवेदन प्रक्रिया-
अगर आप मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 28 सितंबर 2018 से 12 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले मध्य प्रदेश व्यापम की ऑफिसियल वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप-02
अब लैंग्वेज का चयन करें।
स्टेप-03
अब माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब आवेदन करने के लिए अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके आवेदन करें।
स्टेप-05
नियमानुसार आवेदन भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।