CCRT Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के अंतर्गत चलने वाले सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्स एंड ट्रेनिंग (CCRT) ने सीनियर और जूनियर फेलोशिप के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 400 है। जिसमें जूनियर फेलोशिप के 200 और सीनियर फेलोशिप के 200 पद शामिल है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है (नोट- शैक्षणिक योग्यता की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें)। इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जाना है आवेदन करने के लिए आपको संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट https://indiaculture.nic.in/ या सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्स एंड ट्रेनिंग (सीसीआरटी) की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.ccrtindia.gov.in/ पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार (CCRT Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | सीनियर और जूनियर फेलोशिप |
| Organisation | सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्स एंड ट्रेनिंग (CCRT), संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है (नोट- शैक्षणिक योग्यता की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें)। |
| Salary Scale | 10,000 - 20,000 रूपये प्रतिमाह |
| Application End Date | October 16, 2018 |
| पदों की संख्या | 400 (जूनियर फेलोशिप के 200 और सीनियर फेलोशिप के 200) |
| आयु सीमा | 20 - 40 वर्ष |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | शॉर्टलिस्टिंग |
ऐसे करें आवेदन (CCRT Recruitment 2018)-
अगर आप सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्स एंड ट्रेनिंग (CCRT) के जूनियर और सीनियर फेलोशिप पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 16 अक्टूबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट https://indiaculture.nic.in/ या http://www.ccrtindia.gov.in/ पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।


Click it and Unblock the Notifications











