Career Options In Writing: अगर आपको लिखने का शौक है तो आप इस फील्ड में बेहतरीन करियर बना सकते है। जी हाँ लेखन का करियर हमेशा से ही डिमांडिंग रहा है इस फील्ड में न सिर्फ अच्छा पैसा है बल्कि डिजिटल मीडिया के आने की वजह से अब अच्छे राइटरों की काफी मांग भी बढ़ गई है। एक समय था जब राइटिंग की फील्ड सीमित थी और यह अखबारों और किताबों तक ही थी लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में अगर आपमें लिखने का हुनर है तो आपके लिए जॉब की कोई कमी नही है। आज हम आपको राइटिंग की फील्ड के करियर ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये जानते है राइटिंग की किन फील्ड में बना सकते है बेहतरीन करियर।
लिखने का शौक है तो बनाएं इन 6 फील्ड में करियर-
1.वेब कंटेंट राइटर-
डिजिटल मीडिया के आने से इस फील्ड में वेब कंटेंट राइटर रूप में एक बेहतरीन करियर उपलब्ध हुआ है। आज के समय में अच्छे वेब कंटेंट राइटर की जॉब मार्केट में भारी मांग है। हालाँकि प्रिंट की तुलना में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम में लिखना थोड़ा टफ माना जाता है। एक वेब कंटेंट राइटर के रूप में आपको आकर्षक और टार्गेट ऑडियंस के इंट्रेस्ट के हिसाब से लिखना होता है। आजकल सबकुछ इंटरनेट पर मिल रहा है इसलिए हर फील्ड से संबंधित वेब कंटेंट राइटर की जॉब मार्केट में अच्छी खासी मांग है।
2.टेक्निकल राइटर-
हर रोज नई टेक्नोलॉजी अपडेट होने से टेक्निकल राइटर की काफी मांग बढ़ी है। आपको बता दें कि हर रोज नई-नई टेक्नोलॉजी मार्केट में आ रही है, नई टक्नोलॉजी और नए प्रॉडक्ट को लोगों तक पहुंचाने के लिए कंपनियों को टेक्निकल राइटर की जरूरत पड़ती है। ये टेक्निकल राइटर अपने लेखन कौशल से उस प्रॉडक्ट के बारे में लिखते है ताकि टार्गेट ऑडियंस उस प्रॉडक्ट की क्वालिटी के बारे में अच्छे से जान सके। एक टेक्निकल राइटर प्रॉडक्ट के मैन्युअल, अपेन्डिक्स और कैटलॉग को डेवलप करने का काम करता है। आज एक टेक्निकल राइटर की जॉब मार्केट में अच्छी खासी मांग है।
3.रिज्यूमे राइटर-
किसी भी जॉब को पाने में रिज्यूमे का आकर्षक होना बेहद जरूरी है। लेकिन रिज्यूमे का आकर्षक होने के साथ ही उसके कंटेंट में भी दम होना चाहिए। एक अच्छा रिज्यूमे आपको जॉब दिलाने में काफी मदद करता है। रिज्यूमे के इतने महत्व को देखते हुए बाजार में रिज्यूमे राइटर की मांग काफी बढ़ गई है। एक रिज्यूमे राइटर को ऑनलाइन जॉब पोर्टल्स में आसानी से नौकरी मिल जाती है।
4.साइंस राइटर-
रिसर्च और डेवलपमेंट की फील्ड में लगातार काम होने से साइंस राइटर की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। एक साइंस राइटर को साइंटिस्ट और रिसर्चर को उनके रिसर्च बनाने जैसे काम के अलावा साइंस जर्नल, प्रजेंटेशन, लैब रिपोर्ट बनाने जैसे काम करने होते है। साइंस के क्षेत्र में लगातार हो रहे परिवर्तन की वजह से साइंस राइटर के लिए जॉब के कई ऑप्शन्स उपलब्ध है। अगर आप एक साइंस राइटर के रूप में करियर बनाना चाहते है तो आपकी संबंधित विषय में पकड़ होना जरूरी है।
5.होस्ट राइटर-
आजकल लोगों को अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखने का काफी शौक है। खासकर कोई सेलेब्रिटी अपनी लाइफ पर ऑटोबायोग्राफी लिखना पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि इन फेमस लोगों की ऑटोबायोग्राफी के पीछे होस्ट राइटर का हाथ होता है। दरअसल इन सेलिब्रिटी के पास इतना समय नही होता है कि वे बैठकर अपनी ऑटोबायोग्राफी लिख सके, ऐसे में ये लोग होस्ट राइटर को हायर करते है। हालांकि होस्ट राइटर को किताब या बायोग्राफी लिखने का क्रेडिट कभी नही मिलता है लेकिन उसे अच्छा खासा पैमेंट किया जाता है।
6.फ्रीलांस राइटर-
अगर आप राइटिंग की फील्ड में जाना चाहते है लेकिन आप 9 से 5 का ऑफिस जॉब नही करना चाहते है तो आप एक फ्रीलांस राइटर के रूप में काम कर सकते है। फ्रीलांस राइटर का करियर हमेशा से ही डिमांडिंग और सुकून भरा रहा है। अगर आप एक अच्छे राइटर है और स्टोरी, उपन्यास, कविताएं, गीत, गजल, मैमोरी और ऑटोबायोग्राफी लिखना जानते है तो आप एक फ्रीलांस राइटर के रूप में काम करके अच्छा करियर बना सकते है।
राइटिंग की फील्ड में आने के लिए जरूरी योग्यता कोर्सेस-
कोर्सेस- अगर आप राइटिंग की फील्ड में आना चाहते है तो जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की डिग्री और डिप्लोमा के कोर्स कर सकते है। इसके अलावा इंग्लिश लिटरेचर करके भी आप राइटिंग की फील्ड में आ सकते है। 12वीं के बाद आप जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन के कोर्स किए जा सकते है।


Click it and Unblock the Notifications












