
अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। अभी हाल ही में भारतीय पोस्ट ऑफिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन सभी पोस्ट पर 10वीं पास और आईटीआई वालों से आवेदन पत्र मंगाएं गये है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक है तो 12 मई 2018 से पहले आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि कुल 95 पोस्ट पर मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती होनी है। ये सभी पद विजयवाड़ा के लिए भरे जाने है। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन, पात्रता, मानदंड, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तृत जानकारी यहां देख सकते है-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | इंडिया पोस्ट |
| पद का नाम | मल्टीटास्किंग स्टाफ |
| योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या आईटीआई पास |
| सैलरी | 18000 रूपये + प्रतिमाह |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष, आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छुट दी गई है। |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 12 अप्रैल 2018 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 12 मई 2018 |
| आवेदन और एग्जाम फीस | आवेदन फीस- 100 रूपये, एग्जामिनेशन फीस- 400 रूपये |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| जॉब लोकेशन | विजयवाड़ा (आंध्राप्रदेश) |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक है तो आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट http://appost.in/ पर जाना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://appost.in/ पर जाएं।
स्टेप-02
अब सबसे पहले नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब Apply पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब I Agree पर क्लिक करें।
स्टेप-05
अब आपके सामने आवेदन पत्र होगा जिसे भरकर सबमिट करना है और ऑनलाइन फीस का भुगतान करना है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां देखें-
ये भी पढ़ें- विजया बैंक में 57 मैनेजर के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
एजुकेशन, सरकारी नौकरी, कॉलेज और करियर से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए- सब्सक्राइब करें करियर इंडिया हिंदी


Click it and Unblock the Notifications











