Air India Recruitment 2018: अगर आप किसी नौकरी के लिए इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 06 है। ये सभी पद जूनियर एनालिस्ट के है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि इन पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू से भर्ती होने जा रही है। वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि 4 अक्टूबर 2018 है। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको एयर इंडिया लिमिटेड, दिल्ली के फेवर में 1000 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट बनाना होगा। एसएसी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 25,200 रूपये प्रतिमाह (सीटीसी) सेलरी दी जाएगी। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर पढ़ लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है (Air India Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | जूनियर एनालिस्ट |
| Organisation | एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री |
| Experience | रिजर्वेशन, टिकटिंग, प्राइसिंग और इन्वेंट्री कंट्रोल में 1 वर्ष का अनुभव |
| Job Location | नई दिल्ली |
| Salary Scale | 25,200 रूपये प्रतिमाह (CTC) |
| Industry | एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड |
| Application End Date | October 4, 2018 |
| पदों की संख्या | 06 |
| आयु सीमा | अधिकतम आयु 30 वर्ष (ओबीसी- 33 वर्ष, एससी-एसटी- 35 वर्ष) |
| आवेदन फीस | एयर इंडिया लिमिटेड, दिल्ली के फेवर में 1000 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट बनाना होगा। एसएसी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। |
| चयन प्रक्रिया | इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर |
| वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि | 4 अक्टूबर 2018 समय सुबह 10 - 12 बजे |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता और एक्सपीरियंस रखते है तो 4 अक्टूबर को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते है। वॉक-इन-इन इंटरव्यू में शामिल होने के लिए आपको एयर इंडिया लिमिटेड, दिल्ली के फेवर में 1000 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट बनाना होगा। एसएसी-एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। डीडी बनाने के साथ ही निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर हाल ही की पासपोर्ट फोटो और जरूरी दस्तावेजों के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते है।
वॉक-इन-इंटरव्यू का पता-
Office of General Manager (Personnel),
Air India Limited, Northern Region
Administrative Block,
Opps. Palam Airport Post Office,
IGIA, Terminal-1
New Delhi-110037


Click it and Unblock the Notifications











