AIIMS Recruitment: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली (AIIMS Delhi) ने नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer (Staff Nurse-Grade-II)- Group 'B') के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 2000 है। जिनमें एम्स भोपाल- 600, एम्स जोधपुर- 600, एम्स पटना- 500 और एम्स रायपुर के 300 पद शामिल है। इन पदों पर वे लोग आवेदन कर सकते है जिन लोगों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग मिडवायफरी किया है। अगर आप इन पदों के लिए मांगी गई जरूरी योग्यता रखते है तो 8 अक्टबर 2018 से 29 अक्टूबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली (AIIMS Delhi) की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.aiimsexams.org पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार (AIIMS Recruitment)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer (Staff Nurse-Grade-II)- Group 'B') |
| Organisation | ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली (AIIMS Delhi) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग मिडवायफरी |
| Experience | फ्रेशर और एक्सपीरियंस दोनों आवेदन कर सकते है। |
| Job Location | भोपाल, जोधपुर, पटना और रायपुर |
| Salary Scale | 9,300 - 34,800 रूपये प्रतिमाह |
| Industry | हेल्थ और मेडिकल |
| Application Start Date | October 8, 2018 |
| Application End Date | October 29, 2018 |
| पदों की संख्या | 2000 (एम्स भोपाल- 600, एम्स जोधपुर- 600, एम्स पटना- 500 और एम्स रायपुर के 300 पद ) |
| आयु सीमा | 21 - 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित परीक्षा |
| आवेदन फीस | 1,500 रूपये (एससी-एसटी- 1,200 रूपये, दिव्यांग- कोई फीस नही) |
| परीक्षा तिथि | 7 दिसंबर 2018 |
| रिजल्ट घोषित होने की तिथि | 18 दिसंबर 2018 |
ऐसे करें आवेदन (AIIMS Recruitment)-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग मिडवायफरी रखते है तो आवेदन कर सकते है। इन पदों पर 8 अक्टबर 2018 से 29 अक्टूबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली (AIIMS Delhi) की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.aiimsexams.org पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली (AIIMS Delhi) की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.aiimsexams.org पर जाएं।
स्टेप-02
अब Recruitments पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब Nursing Officer-2018 for AIIMS पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब यहां पर New Registration पर क्लिक करें।
स्टेप-05
आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसे भरकर सबमिट करें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।


Click it and Unblock the Notifications











