बायोलॉजी से 12वीं करने के बाद माइक्रोबायोलॉजी में बनाए करियर

विज्ञान के क्षेत्र में लगातार विकास होने से माइक्रोबायोलॉजी की फिल्ड में भी जॉब के कई अवसर खुले है। बायोलॉजी और केमिस्ट्री के मेल से बनी विज्ञान की यह शाखा स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।

By Sudhir

अगर आपने 12वीं बायो साइंस विषय के साथ पास की है तो आपके लिए माइक्रोबायोलॉजी की फिल्ड में करियर की बेहतरीन ऑपर्चुनिटी हो सकती है। दरअसल विज्ञान के क्षेत्र में लगातार विकास होने से माइक्रोबायोलॉजी की फिल्ड में भी जॉब के कई अवसर खुले है। माइक्रोबायोलॉजी की फिल्ड में सूक्ष्मजीवों का अध्ययन किया जाता है। बायोलॉजी और केमिस्ट्री के मेल से बनी विज्ञान की यह शाखा स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। इस फिल्ड में सूक्ष्म जीवाणुओं पर रिसर्च किया जाता है इन सूक्ष्मजीवों को हम केवल माइक्रोस्कोप के जरिए ही देख सकते है।

माइक्रोबायोलॉजी में करियर

माइक्रोबायोलॉजी के प्रमुख कोर्स-

बायोलॉजी विषय से 12वीं पास करने के बाद आप माइक्रोबायोलॉजी के विभन्न कोर्सों में एडमिशन ले सकते है। इनमें बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी इंडस्ट्रीयल व बीएससी ऑनर्स इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी व एमएससी ऑनर्स माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी प्रमुख है। इसके अलावा आप माइक्रोबायोलॉजी के अंतर्गत माइक्रोबायल फिजियोलॉजी, माइक्रोबायल जेनेटिक्स, मेडकल माइक्रोबायोलॉजी, वेटनरी माइक्रोबायोलॉजी, एनवायर्नमेंटल माइक्रोबायोलॉजी, इवोल्यूशनरी माइक्रोबायोलॉजी, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, फूड माइक्रोबायोलॉजी, फार्मास्यूटिकल माइक्रोबायोलॉजी, ऐरो माइक्रोबायोलॉजी और ओरल माइक्रोबायोलॉजी जैसे स्पेश्लाइजेशन वाले कोर्स भी उपलब्ध है।

जॉब प्रोफाइल-

एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट के रूप में आपको सूक्ष्मजीवों का अध्ययन करना होता है। इसके अलावा इन सूक्ष्मजीवों की मदद से मेडिसिन का निर्माण करने में आपकी अहम भूमिका होती है। इसके अलावा लेबोरेटरी में कई तरह के काम होते है जो एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट को करने पड़ते है।

माइक्रोबायोलॉजी में करियर

यहां मिलेगी जॉब-

माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पास जॉब के ढेरों ऑप्शन होते है। आप चाहे तो किसी साइंटिस्ट के साथ मिलकर किसी रिसर्च वर्क को अंजाम दे सकते है। इसके अलावा हॉस्पिटल, लैबोरेट्री, क्लीनिक, यूनिवर्सिटीज, निजी क्षेत्र, फॉर्मा कंपनी, डेयरी, टीचिंग और बीयर मेकिंग जैसे क्षेत्रों में आपके लिए कई अवसर उपलब्ध है। एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट को लेदर एवं पेपर उद्योग, फूड प्रोसेसिंग, बायोटेक और बायोप्रोसेस संबंधी उद्योग, प्रयोगशालाओं, अस्पतालों और जनस्वास्थ के कामों में लगे कई एनजीओ में भी काम मिल सकता है।

इतनी मिलेगी सैलरी-

एक माइक्रोबायोलॉजी प्रोफेशनल शुरूआती तौर पर 10 से 15 हजार रूपये महीने तक कमा सकता है। लेकिन एक्सपीरियंस होने के बाद इस फिल्ड में आप अच्छा पैसा कमा सकते है। इसके अलावा आप चाहे तो विदेशों में भी जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है।

यहां से करे कोर्स-

वैसे तो हर शहर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी माइक्रोबायोलॉजी में बैचलर से लेकर पीएचडी तक की डिग्री करवाते है लेकिन फिर भी इन प्रमुख कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद आपको कैंपस प्लेसमेंट में बेहतर जॉब मिल सकता है।

-दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
-डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
-चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
-पुणे विश्वविद्यालय, पुणे
-हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
With continuous development in the field of science, there are many job opportunities in microbiology field. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+