31 जनवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 31 January)

History of 31 January: मेजर सोमनाथ शर्मा भारतीय सेना के एक अधिकारी थे, जिनका जन्म डोगरा ब्राह्मण परिवार में 31 जनवरी 1923 को दाध, कांगड़ा, पंजाब (वर्तमान हिमाचल प्रदेश) में हुआ था। मेजर सोमनाथ शर्मा को भारत के सर्वोच्च सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र के पहले प्राप्तकर्ता थे, जिसे उन्हें मरणोपरांत प्रदान किया गया था। बता दें कि शर्मा को 1942 में 8वीं बटालियन, 19वीं हैदराबाद रेजिमेंट में नियुक्त किया गया था।

मेजर सोमनाथ शर्मा ने द्वितीय विश्व युद्ध के अराकान अभियान के दौरान बर्मा में सेवा की, जिसके लिए उन्हें डिस्पैच में उल्लेख किया गया था। 1947-1948 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लड़ते हुए, सोमनाथ शर्मा 3 नवंबर 1947 को श्रीनगर हवाई अड्डे के पास पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए कार्रवाई में शहीद हो गए थे। जिसके बाद बडगाम की लड़ाई के दौरान उनकी वीरता और बलिदान के लिए, उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

31 जनवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 31 January)

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 31 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

31 जनवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास

1896 - नवोदय काल के कन्नड़ कवि डी आर बेंद्रे का जन्म 31 जनवरी 1896 को हुआ था।

1909 - बिष्णु प्रसाद राभा का जन्म 31 जनवरी 1909 को हुआ, जो कि असमिया संस्कृति के प्रति अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं।

1923 - भारतीय सेना के सर्वोच्च सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र के पहले प्राप्तकर्ता सोमनाथ शर्मा का जन्म 31 जनवरी 1923 को हुआ था।

1935 - भारतीय बंगाली अभिनेता, निर्देशक और सांस्कृतिक आलोचक रुद्रप्रसाद सेनगुप्ता का जन्म 31 जनवरी 1935 को हुआ था।

1949 - भारतीय अभिनेता राजेश विवेक का जन्म 31 जनवरी 1949 को हुआ था, जो लगान में ज्योतिषी गुरन के रूप में अपनी भूमिका के लिए हिंदी फिल्म दर्शकों के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं।

1969 - भारतीय आध्यात्मिक गुरु मेहर बाबा का निधन 31 जनवरी 1969 को हुआ, जिन्होंने दावा किया था कि वे मानव रूप में भगवान का एक अवतार है।

1971 - भारतीय राजनेता देबाश्री चौधरी का जन्म 31 जनवरी 1971 को हुआ था, जो भारत सरकार में दूसरे मोदी मंत्रालय में महिला और बाल विकास राज्य मंत्री के रूप में कार्य करती हैं।

1975 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री और उद्यमी प्रीति ज़िंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ, जो 2000 के दशक में सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं।

1978 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री, मॉडल, टीवी प्रस्तोता और वीजे अमृता अरोड़ा का जन्म 31 जनवरी 1978 को हुआ था।

1987 - भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री निथ्या राम का जन्म 31 जनवरी 1987 को हुआ, जिन्होंने कन्नड़, तमिल और तेलुगु प्रोडक्शन में काम किया।

1992 - अंग्रेजी अभिनेत्री और मॉडल एमी जैक्सन का जन्म 31 जनवरी 1992 को हुआ, जो भारतीय फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।

1993- भारतीय उद्यमी और व्यवसायी एम जॉर्ज मुथूट का निधन 31 जनवरी 1993 को हुआ, जो कि दक्षिण भारतीय वित्तीय क्षेत्र में अपने अग्रणी कार्य के लिए प्रसिद्ध थे।

2000 - प्रमुख खलनायक और चरित्र अभिनेता के.एन. सिंह की मृत्यु 31 जनवरी 2000 को हुई थी।

2000 - मराठी नाटककार और महाराष्ट्र के उपन्यासकार वसंत कानेतकर का निधन 31 जनवरी 2000 को हुआ था।

2003 - आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति मेका रंगैया अप्पा राव का निधन 31 जनवरी 2003 को हुआ, जो कि आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य थे।

2004 - भारतीय गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन 31 जनवरी 2004 को हुआ था।

2009 - भारतीय फिल्म अभिनेता नागेश की मृत्यु 31 जनवरी 2009 को हुई थी, जिन्हें 1960 के दशक के दौरान हास्य अभिनेता के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए ज्यादातर याद किया जाता है।

यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद, आप हमसे हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
History of 31 January: Major Somnath Sharma was an officer of the Indian Army, born in a Dogra Brahmin family on 31 January 1923 in Dadh, Kangra, Punjab (present-day Himachal Pradesh). Major Somnath Sharma was the first recipient of the Param Vir Chakra, India's highest military decoration, which was awarded to him posthumously.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X