1 अक्टूबर का इतिहास (History of October 1)

History of 1 October: 1 अक्टूबर का दिन का बेहद ही खास दिन होता है क्योंकि इस दिन को तीन अलग-अलग तरह के दिवस के रूप में मनाया जाता है जैसे कि पहला- नेशनल वॉलंटरी ब्लड डोनेशन डे, दूसरा- अंतर्राष्ट्रीय बुजर्ग दिवस और तीसरा- इंटरनेशनल कॉफी डे। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने 14 दिसंबर 1990 को यह निर्णय लिया था कि प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बुजर्ग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।

चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 1 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

1 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

1 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास

October 1999
  • सौरव गांगुली
    सौरव गांगुली ने 1 अक्टूबर 1999 को नैरोबी में छठे क्रिकेट एलजी कप वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 139 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसमें उन्होंने चौके और 5 छक्के लगाए थे।
October 1998
  • जेहान दारुवाला
    एफआईए फॉर्मूला 2 चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने वाले भारतीय रेसिंग ड्राइवर जेहान दारुवाला का जन्म 1 अक्टूबर 1998 को हुआ था।
October 1997
  • गुल मोहम्मद
    गुल मोहम्मद अपने समय के सबसे छोटे वयस्क इंसान थे जिनकी मृत्यु 1 अक्टूबर 1997 को हुई थी।
October 1995
  • आदित्य विक्रम बिड़ला
    आदित्य विक्रम बिड़ला एक भारतीय उद्योगपति थे जिनकी मृत्यु 1 अक्टूबर 1995 को हुई थी।
October 1990
  • अनुष्का रंजन
    भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल अनुष्का रंजन का जन्म 1 अक्टूबर 1990 को हुआ था।
October 1984
  • विनीत श्रीनिवासन
    भारतीय पार्श्व गायक, अभिनेता, फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, निर्माता विनीत श्रीनिवासन का जन्म 1 अक्टूबर 1984 को हुआ था।
October 1979
  • श्रद्धा निगम
    भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम का जन्म 1 अक्टूबर 1979 को हुआ था।
October 1969
  • महेश ठाकुर
    महेश ठाकुर, भारतीय अभिनेता जिन्होंने कई फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब श्रृंखलाओं में भूमिकाएं निभाई हैं। इनका जन्म 1 अक्टूबर 1969 को हुआ था।
October 1953
  • आंध्र प्रदेश का विभाजन
    भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश का मद्रास से 1 अक्टूबर 1953 को विभाजन हुआ था।
October 1945
  • राम नाथ कोविंद
    भारतीय राजनीतिज्ञ राम नाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को हुआ था। उन्होंने भारत के 14 वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा की थी।
October 1928
  • शिवाजी गणेशन
    शिवाजी गणेशन एक भारतीय अभिनेता और निर्माता थे। जिनका जन्म 1 अक्टूबर 1928 को हुआ था।
October 1922
  • अल्लू रामलिंगैया
    अल्लू रामलिंगैया एक भारतीय तेलुगु हास्य अभिनेता थे, जो 1000 से अधिक टॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए। इनका जन्म 1 अक्टूबर 1922 को हुआ था।
October 1906
  • सचिन देव बर्मन
    सचिन देव बर्मन एक भारतीय संगीत निर्देशक और गायक थे। जिनका जन्म 1 अक्टूबर 1906 को हुआ था।
October 1904
  • अयिल्यथ कुट्टियारी गोपालन
    अयिल्यथ कुट्टियारी गोपालन एक भारतीय कम्युनिस्ट नेता थे, जिन्होंने 1952 में पहली लोकसभा के बाद से 489 में से 16 सदस्यों के साथ भाकपा की सेवा की थी। जिनका जन्म 1 अक्टूबर 1904 को हुआ था।
October 1887
  • हृदय नाथ कुंजरू
    हृदय नाथ कुंजरू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और सार्वजनिक व्यक्ति थे। जिनका जन्म 1 अक्टूबर 1887 को हुआ था।
October 1864
  • चक्रवात
    1 अक्टूबर 1864 को कलकत्ता में आए चक्रवात में 70,000 लोग मारे गए थे।
October 1862
  • रघुपति वेंकटरत्नम नायडू
    रघुपति वेंकटरत्नम नायडू भारत में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के रहने वाले एक भारतीय समाज सुधारक थे, जिनका जन्म 1 अक्टूबर 1862 को हुआ था।
October 1861
  • नीलरतन सिरकार
    नीलरतन सिरकार एक प्रख्यात भारतीय डॉक्टर, परोपकारी और स्वदेशी उद्यमी थे। जिनका जन्म 1 अक्टूबर 1861 को हुआ था।
October 1847
  • एनी बेसेंट
    एनी बेसेंट का जन्म 1 अक्टूबर 1847 को हुआ था। वे एक महिला अधिकार कार्यकर्ता और शिक्षाविद थी। जिन्होंने लोकमान्य तिलक के साथ 1916 में होम रूल लीग आंदोलन शुरू किया था। वह 1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनी थी। एनी बेसेंट ने बनारस (अब वाराणसी) में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की भी स्थापना की थी और भारत में स्काउट आंदोलन की भी शुरूआत की थी।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
October 1 is a very special day because this day is celebrated as three different types of day such as first- National Voluntary Blood Donation Day, second- International Elderly Day and third- International Coffee Day. Let us tell you that on 14 December 1990, the United Nations had decided that every year 1 October would be celebrated as International Day of the Elderly.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X