Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस हर देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को सम्मानित करने का एक विशेष अवसर होता है। भारत में गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। गौरतलब हो कि 26 जनवरी 1950 में भारतीय संविधान को लागू किया गया था, इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश भर के लोग देश भक्ति का जज्बा और हमारे संविधान का महत्व को महसूस करते हैं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न राज्यों की आकर्षक झाकियां इस समारोह का हिस्सा होती हैं। यह हमारे देश की विविधता में एकता का परिचय है। दुनिया के अन्य गणराज्य देश भी अपने-अपने देश में गणतंत्र दिवस को बड़े गर्व के साथ मनाते हैं।
विश्व के गणतांत्रिक देशों की सूची में फ्रांस 14 जुलाई को 'बास्टिल डे' के रूप में, अमेरिका 4 जुलाई को 'स्वतंत्रता दिवस' के रूप में और इटली 2 जून को 'गणराज्य दिवस' के रूप में मनाता है। इन सभी देशों में गणतंत्र दिवस की खासियत यह है कि यह लोगों के अधिकारों और संविधान की शक्ति को मनाने का दिन होता है। यह दिन हर गणराज्य देश के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिकारों की पहचान का प्रतीक है।
गणराज्य दिवस का महत्व यह है कि यह हमें यह याद दिलाता है कि हम एक स्वतंत्र और संविधानिक देश में रहते हैं, जहां लोगों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्राप्त है। आइए आपको बताते हैं कि गणतंत्र दिवस आखिर होता क्या है? गणराज्य (Republic) एक ऐसी शासन प्रणाली है, जिसमें देश का प्रमुख एक निर्वाचित राष्ट्रपति होता है न कि कोई वंशानुगत शासक। गणराज्य देशों में नागरिकों को अपने नेताओं को चुनने का अधिकार होता है और सरकारी तंत्र संविधान के अनुसार चलता है।
गणतंत्र दिवस एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व होता है जिसे अधिकांश गणराज्य देश अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान को अपनाने और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना होता है। भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, जब 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। आइए इस लेख में जानते हैं विश्व के प्रमुख गणराज्य देशों में पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया।
Republic Day 2025 विश्व के प्रमुख गणराज्य देशों में पहली बार कब मनाया गया गणतंत्र दिवस
- भारत- 26 जनवरी 1950
- हंगरी - 1 फरवरी 1946
- गुयाना- 23 फरवरी 1970
- पाकिस्तान- 23 मार्च 1956
- ईरान- 1 अप्रैल 1979
- गांबिया- 24 अप्रैल 1970
- लिथुआनिया- 15 मई 1920
- अजरबैजान- 28 मई 1918
- नेपाल- 28 मई 2008
- दक्षिण अफ्रीका- 31 मई
- इटली- 2 जून 1946
- आइसलैंड- 17 जून 1944
- घाना - 1 जुलाई 1960
- फिलीपींस- 4 जुलाई 1946
- इराक- 14 जुलाई 1958
- ट्यूनीशिया- 25 जुलाई
- मैसेडोनिया- 2 अगस्त 1903
- त्रिनिदाद और टोबैगो- 24 सितंबर
- पुर्तगाल- 5 अक्तूबर 1910
- पूर्वी जर्मनी- 7 अक्टूबर 1949
- ताइवान- 10 अक्टूबर 1911
- तुर्की- 29 अक्टूबर 1923
- मालदीव- 11 नवंबर 1968
- ब्राजील- 15 नवंबर 1889
- उत्तरी साइप्रस- 15 नवंबर 1983
- चाड- 28 नवंबर 1958
- यूगोस्लाविया- 29 नवंबर 1943
- मध्य अफ्रीकी गणराज्य- 1 दिसंबर 1958
- बुर्किना फासो- 11 दिसंबर 1958
- केन्या- 12 दिसंबर 1963
- माल्टा- 13 दिसंबर 1974
- कजाकिस्तान- 16 दिसंबर 1991
- नाइजर- 18 दिसंबर 1958
Speech on Republic Day 2025: बज उठेंगी तालियां गणतंत्र दिवस पर भाषण ऐसे तैयार करें!


Click it and Unblock the Notifications











