Speech on Republic Day 2025: भारत में गणतंत्र दिवस को एक ऱाष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी दिन हमारे देश में संविधान को लागू किया गया था, जिसके प्रतीक के रूप में 26 जनवरी को रिपब्लिक डे मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 ही वह दिन है जिस दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। गणतंत्र दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक स्वरूप को मजबूत करता है।

गणतंत्र दिवस के दिन हमारे देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद किया जाता है। साथ ही इस दिन सेना के जवानों को देश की सुरक्षा में दिए गए बलिदान के लिए सम्मानित किया जाता है। स्कूलों में इस दिन को विशेष रूप से मनाया जाता है। बच्चे तिरंगे झंडे के नीचे खड़े होकर राष्ट्रगान गाते हैं और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई स्कूलों में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए गए भाषणों के माध्यम से बच्चों को हमारे संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी जाती है। यहां पर गणतंत्र दिवस पर तीन अलग-अलग भाषण प्रारूप दिए गए हैं। ये गणतंत्र दिवस पर भाषण प्रारूप 100, 200 और 300 शब्दों में तैयार किए गए हैं। ये भाषण छोटे बच्चों के लिए आसान, प्रभावी और देशभक्ति की भावना से भरे हुए हैं, ताकि वे इस महत्वपूर्ण दिन का महत्व अच्छी तरह समझ सकें।
100 शब्दों में गणतंत्र दिवस पर भाषण Republic Day Speech in Hindi
प्रिय साथियों,
आज हम यहां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। संविधान हमें हमारे अधिकार और कर्तव्य देता है। हर साल इस दिन दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड होती है। इसमें हमारे देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक धरोहर दिखाई जाती है। हमें इस दिन पर गर्व करना चाहिए और अपने देश के लिए सच्चे नागरिक बनने की कोशिश करनी चाहिए।
धन्यवाद!
200 शब्दों में गणतंत्र दिवस पर भाषण Republic Day Speech in Hindi
आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों,
आज हम सभी यहां 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमारे देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि इस दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस का महत्व सिर्फ तिरंगे को फहराने और परेड करने तक सीमित नहीं है। गणतंत्र दिवस के दिन हमें हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की रक्षा करने की प्रेरणा मिलती है। दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में हमारी सेना, वायुसेना और नौसेना के जवान अपनी ताकत दिखाते हैं। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की झांकियां हमारी सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन करती हैं।
हमारे संविधान ने हमें कई अधिकार दिए हैं। गणतंत्र दिवस के दिन हमें अपने कर्तव्यों को पालन करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें अपने देश के विकास में योगदान देना चाहिए और देशभक्ति की भावना को हमेशा बनाए रखना चाहिए। आज का दिन हमें यह सिखाता है कि हम अपने देश के लिए एकता और भाईचारे के साथ काम करें।
धन्यवाद!
300 शब्दों में गणतंत्र दिवस पर भाषण Republic Day Speech in Hindi
आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, माननीय शिक्षकगण और मेरे सभी साथियों,
आज हम यहां गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस के दिन भारत एक संपूर्ण गणराज्य बना और हमें अपने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गर्व हुआ।
गणतंत्र दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें सबसे प्रमुख कार्यक्रम दिल्ली के राजपथ पर होता है। इस परेड में हमारे देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक धरोहर और विकास की झलक देखने को मिलती है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और देश की सेनाओं की सलामी लेते हैं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की झांकियां भी प्रदर्शित की जाती हैं, जो हमारी सांस्कृतिक विविधता और एकता का परिचय देती हैं।
गणतंत्र दिवस का उद्देश्य हमें यह याद दिलाना है कि हम एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। हमें अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए और इसके प्रति वफादार रहना चाहिए। इसके साथ ही यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमें देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए और अपने देश के प्रति निष्ठा बनाए रखनी चाहिए।
आइए हम सभी मिलकर इस गणतंत्र दिवस पर यह संकल्प लें कि हम अपने देश के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे और एक अच्छे नागरिक बनेंगे।
धन्यवाद!


Click it and Unblock the Notifications











