Happy New Year Resolutions 2022 Unique Ideas नए साल के इन 10 संकल्पों के साथ करें नव वर्ष का स्वागत

Happy New Year Resolutions 2022 Unique Ideas नए साल का अवसर जीवन में एक नई शुरुआत करने का बेहतरीन अवसर होता है। साल के पहले कुछ हफ्तों में लोग नए उद्देश्य स्थापित करते हैं, वो सेहतमंद बने रहने, नई चीजें सीखने, वजन कम करन

By Careerindia Hindi Desk

Happy New Year Resolutions 2022 Unique Ideas नए साल का अवसर जीवन में एक नई शुरुआत करने का बेहतरीन अवसर होता है। साल के पहले कुछ हफ्तों में लोग नए उद्देश्य स्थापित करते हैं, वो सेहतमंद बने रहने, नई चीजें सीखने, वजन कम करने या वित्तीय योजना बनाने आदि के संकल्प लेते हैं। इनमें से कुछ संकल्प तो पूरे हो पाते हैं, जबकि कुछ संकल्प अगले साल की सूची में चले जाते हैं। ऐसे में डॉ लविश सांवरिया ने जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए साल के 10 रेसोल्यूशन बताये हैं, आइये जानते हैं नए साल के बेस्ट रेज्यूलेशन क्या होने चाहिए...

Happy New Year Resolutions 2022 Unique Ideas नए साल के इन 10 संकल्पों के साथ करें नव वर्ष का स्वागत

नए साल 2021 पर लें ये 10 संकल्प (top 10 new year resolutions 2021)

  • व्यायाम करें
  • वजन कम करें
  • संगठित रहो
  • नए कौशल सीखें
  • जी भर के जियो
  • अधिक पैसा बचाओ
  • धूम्रपान छोड़ो
  • परिवार को समय दें
  • यात्रा करें
  • अधिक पढ़ें

Top 10 New Year Resolution Ideas 2022: नए साल 2022 पर छात्रों के लिए टॉप 10 न्यू इयर रेज्युलेशन

हर साल, लाखों लोग सकारात्मक बदलाव की उम्मीद में, नए साल के संकल्प करते हैं। आइये जानते हैं नए साल के संकल्प के बेस्ट और यूनिक आइडिया...

New Year Resolution 2022 Ideas: 1. Follow a healthy lifestyle

New Year Resolution 2022 Ideas: 1. Follow a healthy lifestyle

1. सेहतमंद जीवनशैली का पालन करें
आज की व्यस्त और काम के बोझ से दबी जिंदगी में कई बीमारियां आम हो गई हैं। इसलिए, नए साल की पहली प्राथमिकता एक सेहतमंद जीवनशैली का अनुपालन होनी चाहिए। नियमित तौर पर व्यायाम करें।

New Year Resolution 2022 Ideas: 2. Take a healthy diet

New Year Resolution 2022 Ideas: 2. Take a healthy diet

2. सेहतमंद आहार लें
सेहतमंद आहार सभी का एक समान उद्देश्य है। आज की शिथिल जीवनशैली में अपने शरीर की जरूरतों को जानना महत्वपूर्ण है। तरल पदार्थ, पानी, फाईबरयुक्त फल, हरी पत्तीदार सब्जियां सेहतमंद जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। सेहतमंद आहार से न केवल ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि बाल, त्वचा एवं नाखूनों में भी निखार आता है।

New Year Resolution 2022 Ideas: 3. List personal objectives

New Year Resolution 2022 Ideas: 3. List personal objectives

3. व्यक्तिगत उद्देष्यों की सूची बनाएं
नए साल के संकल्प लेने के लिए व्यक्ति को सदैव अपनी संपत्तियों एवं दायित्वों की समीक्षा कर व्यक्तिगत उद्देश्य निर्धारित करने चाहिए। समय के साथ ढेर सारे बचत खाते और क्रेडिट कार्ड एकत्रित करना आसान है, लेकिन इस बचत का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को उद्देश्य व जरूरतों को समझ लेना चाहिए। यह निर्धारित कर लें कि आप बचत करके खर्च कहां करेंगे।

New Year Resolution 2022 Ideas: 4. Be alert about your expenses

New Year Resolution 2022 Ideas: 4. Be alert about your expenses

4. अपने खर्च के बारे में सतर्क रहें
व्यक्ति को अपने फाईनेंस के लिए एक योजना बनाकर अवश्य रखनी चाहिए। आने वाले साल के लिए एक बजट की तैयारी यह समझने में मदद करती है कि पैसा कहां खर्च हो रहा है और बचत कहां की जानी चाहिए। वित्तीय रूप से सफल होने के लिए बजट बनाना सबसे महत्वपूर्ण है।

New Year Resolution 2022 Ideas: 5. Save and Invest

New Year Resolution 2022 Ideas: 5. Save and Invest

5. बचत करें
निवेश से बचाए गए पैसे को ज्यादा तेजी से बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन निवेश करने से पहले बचत करना आवश्यक है। निवेश शुरू करने के अनेक रास्ते हैं। एक प्रोफेशनल के लिए रेगुलेटेड फाईनेंशल एडवाईज़र तलाशें या फिर एक पृथक बचत खाता खोलें, स्टाॅक बाजार में निवेश करें या फिर किसी बीमा योजना में निवेश करें, जो मैच्योरिटी पर प्रीमियम का दोगुना रिटर्न देती हो।

New Year Resolution 2022 Ideas: 6. Earn Extra Income

New Year Resolution 2022 Ideas: 6. Earn Extra Income

6. अतिरिक्त आय अर्जित करें
व्यक्ति को ज्यादा पैसे कमाने के रास्ते तलाशने चाहिए या फिर उसे ऐसी योजना बनानी चाहिए, जो पूरे पैसे खर्च कर देने की बजाए वर्तमान खर्चों में कटौती करे। इस प्रकार निर्मित अतिरिक्त आय का उपयोग उधार चुकाने, लोन की अवधि कम करने, रिटायरमेंट के लिए बचत करने या फिर मासिक फाईनेंस बढ़ाने में किया जा सकता है।

New Year Resolution 2022 Ideas: 7. Select the right insurance policy

New Year Resolution 2022 Ideas: 7. Select the right insurance policy

7. सही बीमा पॉलिसी का चयन करें
जीवन बीमा अच्छी फाईनेंशियल प्लानिंग की नींव है। मुश्किलें उस समय आती हैं, जब उनके आने की उम्मीद सबसे कम होती है। व्यक्ति अपने प्रियजनों को भविश्य सुरक्षित करने के महत्व को नजरंदाज नहीं कर सकता है। परिवार को कितने पैसे की जरूरत होगी इसका अनुमान लगाएं और जीवन की अनिश्चित घटनाओं के लिए सही बीमा उत्पादों के साथ तैयार रहें।

New Year Resolution 2022 Ideas: 8. Be debt free

New Year Resolution 2022 Ideas: 8. Be debt free

8. ऋणमुक्त रहें
ऋणमुक्त बनना फाईनेंस का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का एक मुख्य उपाय है। सभी ऋणों, ईएमआई में बढ़ोत्तरी की सूची बनाएं, बिल्स का भुगतान समय पर करें, बचे हुए ऋणों को चुकाएं तथा अपनी इच्छानुसार खर्च करने की ज्यादा स्वतंत्रता पाएं। कर्जमुक्त बनने से काम का ज्यादा लचीलापन एवं मन की शान्ति मिलती है।

New Year Resolution 2021 Ideas: 9. Create Emergency Fund

New Year Resolution 2021 Ideas: 9. Create Emergency Fund

9. इमरजेंसी फंड बनाएं
इमरजेंसी फंड एक ठोस योजना का महत्वपूर्ण तत्व है। यह मुश्किल दौर में वित्तीय घाटे को पूरा करता है। वर्तमान आय, परिवार के कमाऊ सदस्यों की संख्या एवं संपत्तियों के आधार पर छोटे से इमरजेंसी फंड से शुरुआत करें।

new year resolution 2022 | 10. Create Retirement Savings Plan

new year resolution 2022 | 10. Create Retirement Savings Plan

10. रिटायरमेंट प्लान बनाएं
रिटायमेंट के लिए बचत करना वित्तीय यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण पक्षों में से एक है। रिटायरमेंट प्लांस जैसे पब्लिक प्राॅविडेंट फंड, एन्युईटी प्लान, नेशनल पेशन स्कीम या इंश्योरेंस पाॅलिसी में निवेश करें, जिनमें पाॅलिसी की मैच्योरिटी पर गारंटीड रिटर्न मिलता हो। इससे ब्याज पर ब्याज कमाने के साथ निवेश बढ़ाने में मदद मिलती है। 

Best New Year Resolution 2022 नए साल पर बच्चों के लिए रेजोल्यूशन आईडियाBest New Year Resolution 2022 नए साल पर बच्चों के लिए रेजोल्यूशन आईडिया

नए साल पर भाषण हिंदी में 2022 (New Year Speech In Hindi 2022)नए साल पर भाषण हिंदी में 2022 (New Year Speech In Hindi 2022)

नए साल पर निबंध हिंदी में 2022 (New Year Essay In Hindi 2022)नए साल पर निबंध हिंदी में 2022 (New Year Essay In Hindi 2022)

Happy New Year 2022 1 जनवरी कैसे बना साल का पहला दिन, क्यों मनाया जाता है नया सालHappy New Year 2022 1 जनवरी कैसे बना साल का पहला दिन, क्यों मनाया जाता है नया साल

Happy New Year Quotes 2022 छात्रों के लिए नए साल के बेस्ट 20 कोट्स, नया साल 2022 बनाएं सफलHappy New Year Quotes 2022 छात्रों के लिए नए साल के बेस्ट 20 कोट्स, नया साल 2022 बनाएं सफल

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Happy New Year Resolutions 2022 Unique Ideas: The occasion of the new year is a great opportunity to make a new beginning in life. In the first few weeks of the year people set new goals, they make resolutions to stay healthy, learn new things, lose weight or make financial plans etc. Some of these resolutions get fulfilled, while some of them go on to the next year's list. In such a situation, Dr. Lavish Saawariya has given 10 new year resolutions to increase the quality of life, let us know what should be the best resolutions of the new year ...
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X