यूपी बोर्ड 12वीं हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th Hindi Syllabus PDF Download)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाल ही में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के सिलेबस जारी किए हैं। जो 2023 में होने वाली परीक्षा में छात्रों की सहायता के लिए किए हैं। इस साल कई विषयों के सिलेबस में बदलाव किए गए हैं। यूपीएमएसपी ने सिलेबस में आवश्यक बदलाव कर छात्रों के लिए रिवाइजड सिलेबस 2022-23 जारी किया है। कक्षा 12वीं के छात्र इस साल अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं। छात्रों को सलाह है कि वह अपना सिलेबस आवश्यक रूप से देखें। अंत में ऐसा न हो की उनके पढ़ा हुआ कोई टॉपिक परीक्षा में आए ही न और उनकी मेहनत खराब हो जाए। अपने स्कोर को अच्छा करने के लिए और परीक्षा की तैयारी बेहत करने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस 2022-23 चेक करना चाहिए।

छात्रों को बता दें की सिलेबस 2022-23 पीडीएफ फॉरमेंट में रिलीड किया गया है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से जाकर सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं। जिसके माध्यम से छात्र अपना सिलेबस आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 12वीं के जो छात्र हिंदी भाषा के विषय की होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस में 30 प्रतिशत के सिलेबस को हटाया गया है। परीक्षा में आने वाले प्रश्न बचे हुए 70 प्रतिशत सिलेबस में से आएंग। इसे खंड क और खंड ख में बांटा गया है जिसकी जानकारी आपको नीचे मिलेगी। छात्रों को बता दें की वह कक्षा 12वीं हिंदी का सिलेबस 2022-23 करियर इंडिया के इस लेख के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें लेख के अंत में जाना होगा और डाउनलोड पर क्लिक करना होगा।

यूपी बोर्ड 12वीं हिंदी सिलेबस 2022-23 (UP Board 12th Hindi Syllabus PDF Download)

यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी सिलेबस 2022-23 कोर्स स्ट्रक्चर

साथ ही आपको बता दें की सिलेबस को 2 खंडों में बांटा गया है खंड क और खंड ख। ये दोनों खंड 50-50 अंकों के है जिसका स्ट्रक्चर नीचे दिया गया है।

खंड क

1. हिंदी गद्य का विकास - हिंदी गद्य का उद्भव एवं विकास, शुक्लोत्तर युग, हिंदी गद्य की प्रमुख विधाएं-निबंध, उपन्यास कहानी, आलोचना इत्यादि। 5 अंक
2. काव्य साहित्य का विकास (आधुनिक काल- भारतेन्दु युग, छायावाद, प्रगतिवाद, नयी कविता इत्यादि) 5 अंक
3. पाठ्यक्रम में निर्धारित गद्यांशों पर आधारित पांच प्रश्न। 2X5=10 अंक
4. पाठ्यक्रम में निर्धारित पद्यांशों पर आधारित पांच प्रश्न। 2X5=10 अंक
5. (क) - संकलित गद्य के पाठों के लेखकों का साहित्यिक परिचय, जीवनी, कृतियां तथा भाषा शैली ( शब्द सीमा अधिकतम- 80 ) 3+2=5 अंक
(ख) काव्य- सैष्ठन-कवि परिचय जीवनी, कृतियां, साहित्यिक विशेषताएं (शब्द सीमा अधिकतम 80) 3+2=5 अंक
6. कहानी-चरित्र- चित्रण, कहानी के तत्व एवं तथ्यों पर आधारित। (लघु उत्तरीय प्रश्न) (शब्द सीमा अधिकतम 80) 5X1=5 अंक अंक
7. खंड काव्य निम्नलिखित पर आधारित लघु उत्तरीय प्रश्न (शब्द सीमा अधिकतम 80)
(क) खंड काव्य की विशेषताएं
(ख) पात्रों के चरित्र-चित्रण
(ग) प्रमुख घटनाओं पर आधारित प्रश्न। 5X1=5 अंक
कुल 50 अंक

खंड ख

8. (क) पठित पाठ्य पुस्तक (टेक्स्ट बुक) के निर्धारित पाठों के संस्कृत गद्य का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद। 2+5= 7 अंक
(ख) पठित पाठ्य पुस्तक (टेक्स्ट बुक) के निर्धारित पाठों के संस्कृत पद्य का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद। 2+5= 7 अंक
9. पाठों पर आधारित लघु उत्तरीय प्रश्नों को संस्कृत में उत्तर (कोई दो प्रश्न) 2+2= 4 अंक
10. काव्य सौन्दर्य के तत्व -
(क) सभी रस (परिभाषा, उदाहरण एवं पहचान) 1+1= 2 अंक
(ख) अलंकार - (I) शब्दालंकारज अनुप्रास, यमक, श्लेष (परिभाषा एवं उदाहरण)
(II) अर्थालंकार - उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, सन्देह, भ्रन्तिमान, अनन्वय, प्रतीप, दृष्टान्त तथा अतिशयोक्ति (परिभाषा एवं उदाहरण) 2 अंक
(ग) छन्द - मात्रिक-चौपाई, दोहा, सोरठा, रोला कुण्डलिया, हरिगीतिका, वरवै ( लक्षण एवं उदाहरण) 1+1= 2 अंक
11. निबंध- हिंदी में मौलिक अभिव्यक्ति दिये हुए विषय पर निबंध (जनसंख्या, पर्यावरण, स्वास्थ्य शिक्षा आदिक की जानाकरी हेतु इन विषयों पर भी निबंध पूछे जायेंगे। 2+7= 9 अंक

12. संस्कृत व्याकरण 13 अंक

13. हिंदी वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद (दो वाक्य) 2+2 = 4 अंक

कुल 50 अंक

कैसे करें कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए upmsp.edu.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए सिलेबस 2022-23 के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कक्षा 12वीं का सिलेबस आ जायेगा। छात्र अपने विषयों के अनुसार अपने सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Uttar Pradesh Board of Secondary Education has recently released the Syllabus of Secondary and Higher Secondary Classes. Which has been done to help the students in the examination to be held in 2023. Changes have been made in the syllabus of many subjects this year. Syllabus 2022-23 is released in PDF format. Students can download the syllabus by visiting the official website of UP Board, upmsp.edu.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+