लंबे समय से भारतीय स्टेट बैंक पीओ की भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। जी हाँ अभी हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2000 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। आपको बता दें कि हर साल स्टेट बैंक पीओ के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। अगर आप इस बार पीओ की परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो ये जरूरी है कि आप इस परीक्षा के बारे में सभी बातें अच्छे से जान लें। एसबीआई पीओ की परीक्षा तीन चरणों में होती है जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और ग्रुप डिस्कशन-साक्षात्कार शामिल रहता है। आइये जानते है इन तीनों चरणों के पैटर्न के बार में-

1.प्रीलिम्स परीक्षा-
एसबीआई पीओ की प्रीलिम्स की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होती है। ये परीक्षा पूरे 100 नंबर की होती है, परीक्षा का समय 1 घंटे का रहता है जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते है। प्रीलिम्स परीक्षा में अंग्रेजी, क्वांटेटिव एप्टिट्यूट और रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न पूछे जाते है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है। आइये जानते है परीक्षा का पैटर्न-
| S. No. | Name of Subject | No. of Questions | Duration |
| 1. | अंग्रेजी भाषा | 30 | 20 Minutes |
| 2. | क्वांटेटिव एप्टिट्यूट | 35 | 20 Minutes |
| 3. | रीजनिंग एबिलिटी | 35 | 20 Minutes |
| Total | 100 Questions | 1 Hours |
2.मुख्य परीक्षा-
प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता के बाद आपको मुख्य परीक्षा से गुजरना पड़ता है। मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न 200 अंको के पूछे जाते है इसके अलावा डिस्क्रिप्टिव परीक्षा 50 अंको की होती है। ये दोनों ही परीक्षाएं ऑनलाइन होती है जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को टिक करना होता है जबकि डिस्क्रिप्टिव परीक्षा में आपको जवाब टाईप करना पड़ता है। ये परीक्षा कुल 3 घंटे 30 मिनट की होती है जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए 3 घंटे का समय रहता है और डिस्क्रिप्टिव के लिए 30 मिनट का समय रहता है जिसके लिए 50 अंक निर्धारित रहते है। आइये जानते है मुख्य परीक्षा का पैटर्न-
| S. No. | Name of Subject | No. of Questions | Duration |
| 1. | तर्क और कंप्यूटर अभिवृत्ति | 45 | 60 Min |
| 2. | डाटा विश्लेषण और विवेचन | 35 | 45 Min |
| 3. | सामान्य, अर्थव्यवस्था बैंकिंग | 40 | 35 Min |
| 4. | अंग्रेजी भाषा | 35 | 45 Min |
| Total | 180 Min (3 Hours) |
डिस्क्रिप्टिव-
मुख्य परीक्षा के साथ में डिस्क्रिप्टिव का भी पेपर होता है जो कुल 50 अंको का रहता है। इसकी अवधि 30 मिनट की रहती है, इसमें निबंध और पत्राचार के प्रश्न पूछे जाते है। इनके उत्तरों को टाईप करना होता है। आपको बता दें कि डिस्क्रिप्टिव परीक्षा का मूल्यांकन तब ही किया जाता है जब उम्मीदवार ने वस्तुनिष्ठ परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र में पात्रता अंक प्राप्त किए हो।
3.ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार-
प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के बाद समय आता है ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार का, इसमें ग्रुप डिस्कशन 20 अंको के लिए और साक्षात्कार 30 अंकों के लिए होता है। आपको बता दें कि बैंक के नियमों के अनुसार दोनों परीक्षाओं में पर्याप्त अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
महत्वपूर्ण तिथियां-
| गतिविधियां | दिनांक |
| उम्मीदवार द्वारा आवश्यक संपादन/संशोधन सहित आवेदन का ऑन- लाइन पंजीकरण | 21.04.2018 से 13.05.2018 |
| आवेदन शुल्क/सूचना प्रभार शुल्क | 21.04.2018 से 13.05.2018 |
| ऑन-लाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना | 18.06.2018 से |
| ऑन-लाइन परीक्षा का परिणाम - प्रारंभिक | 15.07.2018 |
| ऑन-लाइन मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना | 20.07.2018 |
| ऑन-लाइन मुख्य परीक्षा का आयोजन | 04.08.2018 |
| ऑन-लाइन परीक्षा का परिणाम - मुख्य | 20.08.2018 |
| साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना | 01.09.2018 |
| समूह-चर्चा एवं साक्षात्कार का आयोजन | 24.09.2018 to 12.10.2018 |
| अंतिम परिणाम की घोषणा | 01.11.2018 |
ये भी पढ़ें- SBI PO Recruitment 2018: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2000 पदों पर भर्ती
करियर, एजुकेशन और सरकारी नौकरी की लेटेस्ट जानकारी के लिए सब्सक्राइब करें करियर इंडिया हिंदी


Click it and Unblock the Notifications











