CG Board 12th Date sheet 2023 PDF Download Link: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CGBSE) ने आज 16 दिसंबर 2022 को सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 के लिए सीजी बोर्ड डेट शीट 2023 जारी कर दी है। सीजी बोर्ड टाइम टेबल 2023 के अनुसार, सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी और 31 मार्च को संपात होगी। सीजी बोर्ड परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 के लिए उपस्तिथ होने वाले छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से सीजी बोर्ड 12वीं डेट शीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी बोर्ड 12वीं डेट शीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।
CGBSE Time Table 2023 Class 12 PDF Download Link

सीजी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2023 हाइलाइट
बोर्ड: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर
कक्षा: सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा
परीक्षा तिथि: 1 मार्च से 31 मार्च 2023
एडमिट कार्ड: जनवरी 2023
आधिकारिक वेबसाइट: cgbse.nic.in
सीजी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2023
सीजी बोर्ड 12वीं टाइम टेबल 2023 पीडीएफ के अनुसार परीक्षा का कुल समय 3 घंटे 30 मिनट होगा। सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 टाइम टेबल का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सीजी बोर्ड टाइम टेबल 2023 कक्षा 12
1 मार्च 2023: हिन्दी
3 मार्च 2023: अंग्रेजी
6 मार्च 2023: इतिहास, व्यवसाय अध्ययन
11 मार्च 2023: भूगोल, भौतिकी
14 मार्च 2023: राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान
16 मार्च 2023: समाजशास्त्र
21 मार्च 2023: मनोविज्ञान
25 मार्च 2023: गणित
27 मार्च 2023: जीव विज्ञान
28 मार्च 2023: आईटी, हेल्थकेयर
29 मार्च 2023: संस्कृत
31 मार्च 2023: मराठी, उर्दू, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, सिंधी
सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं डेट शीट 2023 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं। होमपेज पर आपको सीजी बोर्ड डेट शीट 2023 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा। सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं डेट शीट 2023 पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। सीजी बोर्ड 12वीं डेट शीट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें दी गई तिथियों की जांच करें। भविष्य के लिए सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 डेट शीट पीडीएफ का प्रिन्ट आउट ले लें।
सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 दिशानिर्देश
सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 ऑफलाइन मोड में राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सीजीबीएसई द्वारा जारी सीजी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सीजी बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 12 की परीक्षा शुरू होने से पहले, छात्रों को परीक्षण स्थल पर पहुंचना चाहिए। सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को सीजी परीक्षा केंद्रों पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के दिन छात्रों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











