CGBSE Time Table 2023 PDF Download छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने सीजी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए सीजीबीएसई टाइम टेबल 2023 जारी कर दिया है। सीजीबीएसई टाइम टेबल 2023 कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए एक साथ जारी किया गया है।

सीजीबीएसई डेट शीट 2023 के अनुसार, सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 में 2 मार्च से शुरू होगी और 24 मार्च को समाप्त होगी। जबकि सीजी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 में 1 मार्च से शुरू होगी और 31 मार्च को समाप्त होगी। सीजी बोर्ड परीक्षा 2023 टाइम टेबल के अनुसार, सीजीबीएसई परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2023 के लिए उपस्तिथ होने वाले छात्र सीजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से सीजीबीएसई टाइम टेबल 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। सीजीबीएसई टाइम टेबल 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और अन्य विवरण करियर इंडिया के इसी पेज पर नीचे दिया गया है।
सीजीबीएसई डेट शीट 2023
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन सीजीबीएसई ने आज 16 दिसंबर 2022 को सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए सीजीबीएसई डेट शीट 2023 जारी कर दी है। जो छात्र सीजीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 और सीजीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होंगे, वह छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in से सीजी बोर्ड डेटशीट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी बोर्ड टाइम टेबल 2023
जारी की गई सीजीबीएसई डेटशीट के अनुसार, सीजी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2 मार्च 2023 से शुरू होगी और 24 मार्च, 2023 को समाप्त होगी, जबकि सीजीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 1 मार्च 2023 से शुरू होगी और 31 मार्च 2023 को समाप्त होगी। सीजी बोर्ड डेटशीट 2023 पीडीएफ वेबसाइट पर आसानी से उपलब्ध है और इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
CGBSE Time Table 2023 PDF Download Link
सीजीबीएसई कक्षा 10 तिथियां
दिनांक विषय
2 मार्च 2023: हिन्दी
4 मार्च 2023: अंग्रेजी
10 मार्च 2023: गणित
13 मार्च 2023: विज्ञान
15 मार्च 2023: वोकेशनल कोर्स
17 मार्च 2023: सामाजिक विज्ञान
21 मार्च 2023: तृतीय भाषा
24 मार्च 2023: नेत्रहीनों के लिए संगीत और बधिर छात्रों के लिए ड्राइंग
सीजीबीएसई कक्षा 12 तिथियां
दिनांक विषय
1 मार्च 2023: हिन्दी
3 मार्च 2023: अंग्रेजी
6 मार्च 2023: इतिहास, व्यवसाय अध्ययन
11 मार्च 2023: भूगोल, भौतिकी
14 मार्च 2023: राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान
16 मार्च 2023: समाजशास्त्र
21 मार्च 2023: मनोविज्ञान
25 मार्च 2023: गणित
27 मार्च 2023: जीव विज्ञान
28 मार्च 2023: आईटी, हेल्थकेयर
29 मार्च 2023: संस्कृत
31 मार्च 2023: मराठी, उर्दू, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, सिंधी
सीजीबीएसई टाइम टेबल 2023 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
सीजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर आपको सीजीबीएसई टाइम टेबल 2023 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
सीजीबीएसई टाइम टेबल 2023 पीडीएफ में दी गई तिथियों की जांच करें।
सीजीबीएसई टाइम टेबल 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें।
भविष्य के लिए सीजीबीएसई टाइम टेबल 2023 पीडीएफ का प्रिन्ट आउट ले लें।
छात्र ध्यान दें कि परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी और उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9:05 बजे वितरित की जाएंगी। सुबह 9:10 बजे से छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने का समय मिलेगा। पेपर सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक लिखा जाना चाहिए। सीजीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा 2023 से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Tips: आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं, जानिए बेस्ट टिप्स
Career Tips: काम को बेहतर बनाने के लिए गांठ बांध लें ये 7 बात