केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में सीबीएसई कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के सिलेबर जारी किए हैं। सीबएसई बोर्ड ने सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉरमेंट में जारी किए हैं। सीबीएसई द्वारा जारी किया सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी करिकुलम वर्ष 2022 और 2023 के लिए जारी किया गया है।
कक्षा 10वीं के सिलेबस सीबएसई बोर्ड द्वारा जारी कर दिए गए हैं। छात्रों को सिलेबस के माध्यम से 2023 में होने वाली परीक्षा के लिए तयारी करना आसान हो जाएगा। परीक्षा के कोर्स स्ट्रक्चर के माध्यम से छात्रों को यूनिट के अनुसार अंकों का ज्ञान होता है। सीबीएसई कक्षा 10वीं गणित में दो विषय है एक गणित बेसिक और एक सैंटडर्ड, इन दोनों का सिलेबस साथ जारी किया है, क्योंकि ये दोनों 10वीं के मुख्य विषयों में से एक है। कक्षा 10वीं सीबीएसई गणित का सिलेबस इस लेख के अंत में दिया गया है, जिसे छात्र आसानी से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई द्वारा जार करिकुलम को 6 सेक्शन में बाटां गया है। जिसमें भाषा (ग्रुप एल), मुख्य विषय (ग्रुप ए1), अन्य एकेडमी इलेक्टिव (ग्रुप ए2), स्किल विषय, इंटरनल असेसमेंट के विषय शामिल है। छात्र इन सेक्शन में जाकर अपने विषयों के अनुसार अपना करिकुलम डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 10वीं और 12वीं के सैपंल पेपर भी कुछ समय पहले जारी किए गए थे। इन सैंपल पेपर और सिलेबस की सहायता से छात्र 2023 में होने वाली परीक्षा के लिए अच्छे से तयारी कर सकती है। जिससे वह परीक्षा में हमेशा के मुकाबले बहेतर स्कोर कर पाएंगे। बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से किया जाना है लेकिन सीबीएसई परीक्षा के डेटों क घोषणा दिसंबर महीने में ही करेगा। छात्रों को परीक्षा और अन्य संबंधित जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की आवश्यकता है।
सीबीएसई कक्षा 10वीं गणित कोर्स स्ट्रक्चर
| इकाइयों | इकाई का नाम | अंक |
| I | संख्या प्रणाली | 06 |
| II | बीजगणित | 20 |
| III | निर्देशांक ज्यामिति | 06 |
| IV | ज्यामिति | 15 |
| V | त्रिकोणमिति | 12 |
| VI | क्षेत्रमिति | 10 |
| VII | सांख्यिकी और संभावना | 11 |
| कुल | 80 |
कैसे करें सीबीएसई कक्षा 10वीं सिलेबस 2022-23 डाउनलोड
सीबीएसई कक्षा 10वीं का सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर करिकुलम पेज पर क्लिक करें। (सीबीएसई सिलेबस 2022-23 डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें)
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी करिकुलम 2022-23 का पेज खुलेगा छात्र यहां से अपने विषय के अनुसार सिलेबस को डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस ऊपर दिए सेक्शन से डाउनलोड किया जा सकता है।
सीबीएसई कक्षा 10वीं गणित सिलेबस 2022-23 डाउनलोड करें-


Click it and Unblock the Notifications











