World Pharmacist Day: विश्व फार्मासिस्ट दिवस क्या है जानिए
हर साल 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। फार्मासिस्ट द्वारा स्वस्थ समाज बानाने में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।
Varsha Kushwaha
विश्व फार्मसिस्ट दिवस की शुरुआत 2009 में की गई थी।
साल 2009 में इस्तांबुल, तुर्की में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ फार्मेसी एंड फार्मास्युटिकल साइंस में एफआईपी द्वारा इस दिन को मनाने का फैसला लिया गया।
इस दिवस को मनाने के लिए 25 सितंबर की तिथि को इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1912 में एफआईपी कि स्थापना की गई थी।
World Pharmacist Day
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया के हर कोने में स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने में फार्मासिस्टक की भूमिका को प्रोत्साहिस करना है।
फार्मेसिस्ट लोगों की स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर अपने सभी कर्तव्यों का पालन करता है जिसमें, दवा की पहचान, उसकी स्टॉकिंग, दवाओं की तिथि और उनकी उपलब्धता आदि शामिल होते है।
1910 में 10वीं अंतराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल कांग्रेस ने इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन की स्थापना का संकल्प लिया।
इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन की स्थापना 25 सितंबर 1912 में हुई थी। इसका मोटो "दुनिया भर में फार्मेसी को आगे बढ़ाना" है।
एफआईपी फार्मासिस्टों और दवा बनाने वाले वैज्ञानिकों के लिए राष्ट्रीयों संघों का एक वैश्विक महासंघ है।
एफआईपी में 127 सदस्य संगठन शामिल है। ये फेडरेशन 30 लाख चिकित्सकों और वैज्ञानिकों का प्रतिनिधित्व करता है।
एफआईपी का मिशन है कि वह दुनियाभर में उचित, लागत प्रभावी, अच्छी क्वालिटी वाली दवाओं की बेहतर खोज, पहुंच, विकास और सुरक्षित उपयोग को सक्षम बनाने के लिए फार्मेसी अभ्यास और विज्ञान को आगे बढाकर वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार लाना।
हर साल विश्व फार्मासिस्ट दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 की थीम है "स्वस्थ विश्व के लिए फार्मासिस्ट यूनाइटेड इन एक्शन"