Chailsy Raghuvanshi Apr 19, 2023
कौन हैं UPSC NDA 2022 टॉपर अनुराग सांगवान?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा NDA NA II का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
यूपीएससी एनडीए एनए II परीक्षा में कुल 538 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।
जिसमें की अनुराग सांगवान ने 1st रैंक हासिल की है, तो वहीं कुशाग्र दुर्गापाल ने 2nd और तेजस प्रताप ने 3rd रैंक हासिल की है।
चलिए जानते हैं कौन हैं UPSC NDA 2022 टॉपर अनुराग सांगवान?
अनुराग सांगवान हरियाणा के छोटे से गांव चरखी दादरी के रहने वाले है।
यूपीएससी एनडीए II टॉपर अनुराग ने अपनी सफलता के पीछे अपने पिता का बड़ा योगदान बताया है।
अनुराग के पिता जीवक सांगवान गुरुग्राम में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में काम करते हैं।
अपने बेटे के टॉप करने की खुशी में पिता जीवक ने कहा कि मैं अनुराग के लिए खुश हूं कि वह हमारे गांव का नाम रोशन कर रहा है।
एनडीए टॉपर के पिता ने यह भी बताया कि अनुराग ने IISC बैंगलोर प्रतियोगी परीक्षा में 250 रैंक हासिल की थी।
एनडीए टॉपर अनुराग की मां सुदेश देवी एक शिक्षिका है।
अगली स्टोरी में पढ़ें
7 IAS ऑफिसर, जिन्होंने पहली बार में निकाला था UPSC exam