जीवन की दिशा को बदल देंगे Mother Teresa के ये प्रेरणादायी अनमोल विचार
मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को उत्तरी मैसेडोनिया में हुआ।
उन्हें मानवतावाद के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया जाता है और बेसहारा लोगों की पीड़ा को कम करने के उनके अथक प्रयासों के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है।
वे गरीबों और बीमारों के प्रति अपनी निस्वार्थ सेवा और करुणा के लिए जानी जाती थीं। आइए जानें उनके प्रेरणादायक विचारों को-
"जीवन एक संघर्ष है, जिसका सामना हमें करना चाहियें।" – मदर टेरेसा
1.
"अनुशासन लक्ष्यों और सिद्धि के बीच का सेतु है।" – मदर टेरेसा
2.
"कल चला गया है। कल अभी आया नहीं है। हमारे पास आज ही है, चलो कुछ करें।" – मदर टेरेसा
3.
"छोटी-छोटी चीजों में खुश रहना सीख लीजियें क्योंकि इन्हीं में आपकी ताकत छिपी है।" – मदर टेरेसा
4.
"शांति की शुरुआत मुस्कराहट से होती है" – मदर टेरेसा
5.
"हम सभी लोग महान कार्य नहीं कर सकते। लेकिन हम छोटे कार्य बड़े प्यार से कर सकते हैं।" – मदर टेरेसा
6.
"यदि हम विनम्र है तो हमे कोई नहीं बदल सकता। न ही प्रशंसा, और न ही आलोचना।" – मदर टेरेसा
7.
"कुछ लोग आपकी ज़िन्दगी में आशीर्वाद के रूप में आते हैं और कुछ लोग आपकी ज़िन्दगी में सबक के रूप में आते हैं।" – मदर टेरेसा
8.
"अगर हम प्रार्थना करते हैं, तो हम विश्वास करेंगे; विश्वास का फल है प्यार और प्यार का फल सेवा है।" – मदर टेरेसा
9.
Chandrayaan-3 GK Quiz in Hindi: भारत ने रचा इतिहास, मून मिशन चंद्रयान 3 से जुड़े MCQ प्रश्नों का दें जवाब