Chailsy Raghuvanshi Jul 28, 2023
देश की तीन सबसे कठिन परीक्षा IIT, IIM, IAS पास करने वाली कौन हैं दिव्या मित्तल?
एक नहीं दो बार यूपीएससी क्रैक करने वाली आईएएस दिव्या मित्तल हरियाणा के रेवाड़ी की मूल निवासी हैं।
दिव्या का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश में मिर्ज़ापुर की जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) है।
उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग आईआईटी दिल्ली से पूरी की और फिर आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए किया।
आईआईएम से एमबीए करने के बाद दिव्या ने कॉर्पोरेट इंडस्ट्री में काम किया।
कॉर्पोरेट इंडस्ट्री में काम करने के बाद दिव्या ने देश की सेवा करने का फैसला लिया और लंदन में मिल रही करोड़ों के सैलरी पैकेज वाली नौकरी ठुकरा दी।
साल 2012 में दिव्या मित्तल ने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया, वह गुजरात में आईपीएस अधिकारी बनीं।
जिसके बाद 2013 में जब वह आईपीएस के लिए ट्रेनिंग ले रही थीं, तब उन्होंने फिर से यूपीएससी परीक्षा पास की और वे आईएएस अधिकारी बनीं।
आईएएस दिव्या मित्तल ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 68 हासिल की थी।
वह बरेली विकास प्राधिकरण की वीसी, सीडीओ गोंडा आदि रह चुकी हैं। उन्होंने नीति आयोग में सहायक सचिव के रूप में भी काम किया है।
IAS दिव्या मित्तल सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। वे अक्सर ट्विटर पर अपने विचार साझा करती रहती हैं।
और भावी आईएएस आईपीएस उम्मीदवारों का मार्गदर्शन करती हैं।
अगली स्टोरी में पढ़ें
क्या है आईएएस परीक्षा?