NEET 2023 Topper बोरा वरुण चक्रवर्ती ने बताया ट्रिकी प्रश्नों को कैसे किया हल
Feb 28 2023
NEET UG 2023 रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें दो छात्रों ने AIR 1 रैंक हासिल किया है।
प्रबंजन जे और बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 720 में से कुल 720 अंक प्राप्त कर नीट यूजी 2023 में टॉप किया है।
NEET UG 2023 में AIR 1 हासिल कर बोरा वरुण चक्रवर्ती ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि
मैंने अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा श्री चैतन्य कॉलेज से पूरी की।
मैं अपने सफलता का श्रेय मेरे शिक्षकों, माता-पिता और प्रशासकों को देता हूं, जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन और प्रोत्साहित किया।
बोरा वरुण चक्रवर्ती ने नीट की तैयारी के बारे में बताते हुए कहा कि मेरे शिक्षकों ने मेरी बहुत सहायता की।
उनके द्वारा तैयार किए गए ट्रिकी प्रश्न मेरे लिए बहुत मददगार रहे, जिससे मुझमे नीट यूजी फाइनल परीक्षा में ट्रिकी प्रश्नों को हल करने का आत्मविश्वास पैदा हुआ।
साथ ही वरुण ने यह बताया कि श्री चैतन्य पाठ्यचर्या सुनियोजित ढंग से तैयार की गई है।
ग्रैंडस में आने वाले अधिकांश प्रश्नों ने हमें आसानी से और तेजी से थ्योरी को रिवाइज करने में मदद की।