Pompa Sen       Aug 17, 2023

कौन हैं अलका लांबा? DU के किस कॉलेज से उन्होंने की है पढ़ाई?

अलका लांबा इन दिनों I.N.D.I.A. गठबंधन पर किये एक बयान के कारण सुर्खियों में हैं। आइए जानें कौन हैं अलका लांबा?  

अलका लांबा, भारतीय राजनीति का एक खास चेहरा हैं। वर्तमान में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दिल्ली से जुड़ी हैं।

20 से अधिक वर्षों तक विभिन्न पदों पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सेवा करने के बाद, वे 26 दिसंबर 2014 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुई।

फरवरी 2015 में लांबा चांदनी चौक से दिल्ली विधानसभा के लिए चुनी गईं। लेकिन फिर सितंबर 2019 में उन्होंने AAP छोड़ दिया।

6 सितंबर 2019 को, वह औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में वापसी की। 

अलका लांबा का जन्म 21 सितंबर 1975 को हुआ।

लांबा ने अपना करियर एक छात्र नेता के रूप में शुरू किया और  वह NGO गो इंडिया फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की पूर्व महासचिव और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की पूर्व सचिव हैं।

लांबा ने अपनी स्कूली शिक्षा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर 1, दिल्ली से पूरी की।

बाद में उन्होंने 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से बीएससी की डिग्री प्राप्त की।

इसके बाद, उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान और शिक्षा में मास्टर डिग्री हासिल की।

क्या आप भी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? तो नीचे दिए लेख को अवश्य पढ़ें-