Varsha Kushwaha       May 02, 2023

UPSC क्या है? इसकी शुरुआत कब हुई थी, जानिए सबकुछ

UPSC भारत के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, जिसका पूरा नाम 'भारतीय संघ लोक सेवा आयोग' है। 

Floral Frame

ये सर्विस भारत सरकार के अंतर्गत आती है, जिनमें देश के ऊंचे पोस्ट (यानी ग्रुप A या B) आते हैं। 

इसमें सिविल सेवा, IAS, IPS, IASS, IFS, IFSS, IAAS, IFSO, ISA, IFSB, IFSR जैसे पद होते हैं। 

Floral Separator

इन सभी परीक्षाओं का आयोजन UPSC के तहत किया जाता है। इसमें भर्ती निकालने से लेकर चयन प्रक्रिया तक सबकुछ शामिल होता है।

इसके लिए उम्मीदवारों को दो मुख्य परीक्षाओं और एक इंटरव्यू से होकर गुजरना पड़ता है।

इसका मुख्य उद्देश्य भारत के प्रशासनिक सेवा और शासन के लिए उच्च स्तर के अधिकारियों की तैयारी करना होता है।

इसकी स्थापना 1 अक्टूबर 1926 में ब्रिटिश काल में की गई थी। वैसे इस अवधारणा की पेशकश ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा 1854 में की गई थी।

शुरुआती दौर में भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा का आयोजन लंदन में किया जाता था, फिर बाद में इसका आयोजन भारत में किया गया। 

र्वप्रथम, इस परीक्षा का आयोजन 1864 में किया गया था, जिसमें रवीन्द्रनाथ टैगोर के भाई सत्येन्द्रनाथ टैगोर शामिल हुए और परीक्षा में सफलता हासिल की थी। 

भारत में संघीय लोक सेवा आयोग की स्थापना के बाद इसके पहले अध्यक्ष रॉस बार्क बने। 

26 जनवरी 1950 में संघीय लोक सेवा आयोग का नाम बदलकर संघ लोक सेवा आयोग किया गया और इसी दिन से यूपीएससी (UPSC) का गठन हुआ।