Pompa Sen       Jun 23, 2023

सुंदर पिचाई की वाइफ अंजलि पिचाई ने कहां से की है पढ़ाई

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो वाइडेन ने उनके सम्मान में डिनर पार्टी होस्ट किया। 

इस पार्टी में अन्य मेहमानों के साथ एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और उनकी पत्नी अंजलि पिचाई नजर आ रही हैं।

फोटो वायरल होते ही अंजलि पिचाई को लोग सर्च करने लगे, आइए आपको बताते हैं, कौन हैं अंजलि पिचाई और उन्होंने कहां से की है पढ़ाई-

अंजलि पिचाई कोटा राजस्थान की मूल निवासी हैं।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सॉफ्टवियर सर्विस कंपनी Accenture से की, जहां उन्होंने कंपनी के साथ तीन वर्षों तक काम किया।

इसके बाद, वह यूएसए चली गईं और सॉफ्टवियर कंपनी Intuit में बतौर बिजनेस ऑपरेशंस मैनेजर काम करना शुरू किया।

अंजलि अपने कॉलेज के दिनों में ही सुंदर पिचाई से मिली। 

सुंदर पिचाई कॉलेज के बाद स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। इस दौरान दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे।

अंजलि के पिता कोटा के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में कर्मचारी थे।

अंजलि ने अपनी पढ़ाई आईआईटी खड़गपुर से की है, जहां उन्होंने मैकेनिकल में बीटेक की डिग्री हासिल की। 

A. 7 B. 8 C. 9

भारत के कुल क‍ितने पड़ोसी देश हैं?