Chailsy Raghuvanshi       Oct 19, 2023

NET और NEET में क्या अंतर है?

NET और NEET दोनों परीक्षा एक-दूसरे से बिल्कुल हैं।

NET परीक्षा विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और जेआरएफ के चयन के लिए आयोजित की जाती है।

NEET एक प्रवेश परीक्षा है जो मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

यूजीसी NET परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है जबकि NEET परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है।

NEET परीक्षा को दो भागो में बांटा गया है  1. NEET UG और  2. NEET PG

NEET UG परीक्षा स्नातक मेडिकल कोर्स और NEET PG स्नातकोत्तर मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

NET परीक्षा के आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास पीजी डिग्री होना आवश्यक है जबकि

NEET के आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं में फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

NET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप 6% छात्रों को जेआरएफ मिलता है। यह परीक्षा पीएचडी में प्रवेश के लिए निर्धारित की जाती है।