Varsha Kushwaha       Aug 12, 2023

15 अगस्त और 26 जनवरी पर झंडा फहराने में क्या अंतर है, आज जान लीजिए

15 अगस्त आने में अब दो से तीन का समय ही बाकी रह गया है।

इस दिन सभी लोग सुबह-सुबह झंडा फहराते हैं और आजादी का जश्न मनाते हैं।

अगर आपने ध्यान दिया होगा तो आपने देखा होगा कि 26 जनवरी को भी झंडा फहराया जाता है।

अब ऐसे में आपके दिमाग में आ रहा होगा कि जब 15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों ही दिन झंडा फहराया जाता है तो फिर इसमें अंतर क्या है?

दरअसल 15 अगस्त को झंडा प्रधानमंत्री की ओर से फहराया जाता है और 26 जनवरी को झंडा राष्ट्रपति की ओर से फहराया जाता है। 

लेकिन इन दोनों दिनों में झंडा फहराने का तरीका बिल्कुल अलग होता है।

26 जनवरी को राष्ट्रपति द्वारा जो झंडा फहराया जाता है वह पहले से ही ऊपर होता है जिसकी रस्सी खींचकर राष्ट्रपति उसे फहराता है।

जबकि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा जो झंडा फहराया जाता है, उसे नीचे से ऊपर की खींचा जाता है और फिर रस्सी खींचकर उसे प्रधानमंत्री द्वारा फहराया जाता है।

इसीलिए 15 अगस्त के दिन झंडा फहराने को ध्वजारोहण कहा जाता है।

जबकि 26 जनवरी के दिन राष्ट्रपति द्वारा सिर्फ झंडा फहराया जाता है न कि ध्वजारोहण किया जाता है।