बहादुरी दिखाने के लिए आर्मी में कई सारे पुरस्कार दिए जाते हैं।
इन्हीं में से एक है - महावीर चक्र। इस पदक का व्यास 1.375 इंच होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई?
इस पदक की शुरुआत 26 जनवरी 1950 से की गई थी।
यह पदक युद्ध में शुगमन का मुकाबला करते हुए शौर्य के कारनामे को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है।
यह पदक गोलाकार होता है और स्टैंडर्ड चांदी का बना हुआ है।
इसके सामने वाले हिस्से पर पांच नोकों वाला हेराल्डिक सितारा (स्टार) बना हुआ होता है। सितारे का बीच का हिस्सा उभरा हुआ है, जिस पर राज्य चिन्ह बना हुआ होता है।
वहीं, पीछे की ओर हिंदी और अंग्रेजी में महावीर चक्र खुदा हुआ होता है।