क्या बनना चाहते हैं छत्तीसगढ़ 12वीं के टॉपर विवेक अग्रवाल?
छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) 12वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।
सीजी बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12वीं के रिजल्ट में विवेक अग्रवाल ने राज्य में दूसरी रैंक प्राप्त की है।
सीजी बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12वीं के रिजल्ट में विवेक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत हासिल कर राज्य में दूसरी रैंक प्राप्त की है।
कक्षा 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप करने वाले वह पहले टॉपर बनें है और प्रदेश में टॉप करने वाले दूसरे टॉपर। आइए उनके बारे में जानें।
विवेक ने कक्षा 12वीं की शिक्षा अननय कॉन्वेंट स्कूल से कॉमर्स विषय में प्राप्त की है।
विवेक से जब उनकी तैयारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "एक रात या दिन में किसी भी विषय की तैयारी नहीं की जाती है। इसके लिए नियमित रूप से पढ़ना जरूरी है।"
साथ ही उन्होंने बताया की परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए स्मार्ट वर्क, नोट्स बनाने और मल्टीपल टाइम रिविजन की सबसे अधिक जरूरत होती है।
विवेक ने अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए बताया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं।
वह रायपुर से बीकॉम की शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ सीए (CA) की शिक्षा भी प्राप्त करेंगे।
विवेक प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने का पूरा श्रेय अपने शिक्षक, माता-पिता और भाई को देते हैं। उनका मानना है कि इन सभी के स्पोर्ट से ही वह आज यहां है।
करियर इंडिया उन्हें आने वाले अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।