Chailsy Raghuvanshi Apr 14, 2023
UPSC NDA परीक्षा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
यूपीएससी एनडीए 1 लिखित परीक्षा पूरे देश भर में 16 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी।
NDA परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है, जिसमें की मैथ्स और जनरल एबिलिटी के दो पेपर शामिल होते हैं।
यूपीएससी एनडीए परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।
यूपीएससी एनडीए 1 2023 लिखित परीक्षा के दौरान छात्रों को इन बातों का ध्यान रखना होगा
1. यूपीएससी एनडीए परीक्षा के लिए जाते समय छात्र अपना एडमिट कार्ड, वेलिड आईडी और फोटो ले जाना न भूलें।
2. एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र पर समय के अनुसार थोड़ी देर पहले ही पहुंच जाएं।
3. यह एक लिखित परीक्षा होती है, इसलिए अपने साथ पैन और पैंसिल ले जाना न भूलें।
4. यूपीएससी एनडीए परीक्षा शुरू होती ही सबसे पहले कम टाइम वाले उन प्रश्नों को करें जो आपको बहुत अच्छे से आते हों।
5. उसके बाद उन प्रश्नों को करें जिन्हें करते समय आप थोड़े से अटके हों।
6. ध्यान रहें कि एनडीए परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग स्किम का उपयोग किया जाता है, इसलिए उन प्रश्नों को करने की भूल न करें जो आपको आते न हो।
7. यूपीएससी एनडीए परीक्षा की कम कट-ऑफ जाने के कारण छात्र सभी प्रश्नों को करने का प्रयास करते हैं, जिस वजह से उनके सही उत्तर के भी अंक कट जाते हैं।
8. इसलिए यदि आप यूपीएससी एनडीए 1 परीक्षा 2023 क्रैक करना चाहते हैं तो केवल उन्हीं प्रश्नों को करें जो आपको आते हों।
9. एनडीए की परीक्षा में शामिल होने से पहले कम से कम 10 प्रैक्टिस सेट जरूर हल करें।
10. इसके अलावा, जीएस पर कम फोकस करते हुए, अपने फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स और इंग्लीश विषय पर अत्यधिक ध्यान दें।
अगली स्टोरी में पढ़ें
7 IAS ऑफिसर, जिन्होंने पहली बार में निकाला था UPSC exam