Chailsy Raghuvanshi       Apr 18, 2023

UPPSC PCS 2022 टॉपर दिव्या ने बताया अपनी सफलता का राज

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हाल ही में 7 अप्रैल 2023 को अपना पीसीएस 2022 अंतिम परिणाम जारी किया है।

जिसमें की टॉप 10 की सूची में आठ महिलाओं ने स्थान हासिल किया है।

यूपीपीएससी पीसीएस 2022 परिणाम में दिव्या सिकरवार ने 1st रैंक हासिल की है। 2nd रैंक प्रतीक्षा पांडे और 3rd रैंक नम्रता सिंह ने हासिल की है।

1st रैंक प्राप्त कर आगरा की दिव्या सिकरवार ने डिप्टी कलक्टर का पद हासिल किया है।

दिव्या ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है।

दिव्या सिकरवार सेवानिवृत्त सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की बेटी है।

दिव्या अपने दूसरे प्रयास में मात्र 2 अंकों से चूकी थी।

यूपीपीएससी पीसीएस टॉप करने के बाद दिव्या ने कहा कि मैं बहुत खुश हैं और मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और दोस्तों से मिले निरंतर समर्थन को दूंगी।

मैंने पीसीएस परीक्षा के लिए ऑनलाइन ट्यूशन लिया था। 

दिव्या ने कहा- यह मेरे परिवार के लिए बहुत गर्व का क्षण है। 

टॉपर दिव्या ने कहा- अपने फोकस से कभी अलग न हों। मैं सभी लड़कियों को सलाह दूंगी कि वे अपने करियर और लक्ष्यों पर ध्यान दें।

दिव्या ने कहा कि मैंने एक बार में हार नहीं मानी थी और सफलता हासिल करने के लिए मैंने निरंतर प्रयास किया।

इसलिए आप भी हार न मानें और कोशिश करते रहें, आपको एक दिन सफलता जरूरी मिलेगी।

फ्यूचर प्लानिंग पर उन्होंने कहा- सेवा के दौरान जो भी सरकार की योजनाएं है उसे समाज तक सही पहुंचाउंगी।