Chailsy Raghuvanshi Apr 03, 2023
यूपी के छात्र अब नहीं पढ़ेंगे मुगल दरबार का इतिहास
यूपी बोर्ड के सिलेबस में हुआ बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए नए परिवर्तन किए हैं।
अब से स्कूलों में 12वीं के छात्रों को मुगलों के इतिहास के बारे में नहीं पढ़ाया जाएगा।
यूपी बोर्ड में पढ़ाएं जाने वाले मुगल दरबार के चैप्टर को भारतीय इतिहास के द्वितिय शासक से बदल दिया है।
इसके अलावा, यूपी बोर्ड के कक्षा 11वीं के सिलेबस में भी इस्लाम का उदय चैप्टर को भी हटा दिया गया है।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं नागरिक शास्त्र की किताब में भी बदलाव किए गए हैं।
संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति, समय की शुरुआत जैसे चैप्टर भी हटाए गए हैं।
जबकि एनसीईआरटी द्वारा जून 2022 में मुगल इतिहास, शीत युद्ध जैसे चैप्टर पहले ही हटा दिए गए थे।
योगी सरकार द्वारा किए गए इस ऐलान के बाद, ये बदलाव यूपी बोर्ड की एनसीईआरटी किताबों में किए जाएंगें।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?
पढ़ें अगली स्टोरी में