Chailsy Raghuvanshi       Apr 27, 2023

यूपी बोर्ड हाईस्कूल Topper प्रियांशी सोनी क्या बनना चाहती है?

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है, जिसमें की इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 में प्रियांशी सोनी ने 98.3% अंक हासिल कर प्रथम अंक हासिल किया है। 

जबकि कुशाग्र पांडे ने दूसरा और मिशकत नूर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

कौन है यूपी बोर्ड हाई स्कूल टॉपर प्रियांशी सोनी? चलिए जानते हैं..

प्रियांशी सोनी उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली है। उन्होंने अपनी 10वीं कक्षा बाल सीता इंजर कॉलेज से की है।

प्रियांशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "मैंने 10वीं परीक्षा के लिए बहुत मेहनत की थी और अब मेरी उम्मीदें पूरी हो गईं है।"

प्रियांशी सोनी ने बताया कि जैसी उन्होंने उम्मीद की थी, रिजल्ट एकदम वेसा ही आया है। 

इसके अलावा, प्रियांशी सोनी ने कहा कि मैं बड़ी होकर IAS बनना चाहती हूं और मैं सेल्फ स्‍टडी पर ज्यादा फोकस करती हूं।

प्रियांशी सोनी यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2023 में कुल 600 में से 590 अंक प्राप्त कर टॉप किया है, जिसके बाद से परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है।