अगर तुम सूरज की भांति चमकना चाहते हो तो इससे पहले तुम्हे सूरज की तरह जलना होगा।
सपनों को सच करने से पहले आपको सपने देखने होंगे।
सपने वो नहीं जो आप सोते हुए देखते हैं, बल्कि सपने तो वो है जो आपको सोने नहीं देते।
महान सपने देखने वालों के सपने अवश्य पूरे होते हैं।
हमें हार नहीं मानना चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
किसी भी मिशन की सफलता के लिए रचनात्मक नेतृत्व की आवश्यकता है।
इंतजार करने वालों को बस उतना ही मिलता है जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।