Varsha Kushwaha       Aug 18, 2023

BCOM के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप 5 कॉलेज, जिसे छात्रों ने दी प्राथमिकता 

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला कोर्स है बीकॉम ऑनर्स। 

CSAS UG Portal के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सीयूईटी स्कोर से बीकॉम कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने के लिए इस साल 140,455 छात्रों ने आवेदन किया है। 

इस संख्या में बीकॉम ऑनर्स के लिए 67,686 छात्रों ने तो बीकॉम के लिए 72,769 छात्रों ने पंजीकरण किया था।

आइए आपको बताएं दिल्ली विश्वविद्यालय के उन टॉप 5 कॉलेज के बारे में, जिसे छात्रों ने अपनी प्राथमिकता दी है। 

नॉर्थ कैंपस के इस कॉलेज को बीकॉम कोर्स के लिए छात्रों ने माना पहली पसंद। 57,642 छात्रों ने दर्ज की अपनी प्राथमिकता।

रामजस कॉलेज

डीयू के टॉप कॉलेज की श्रेणी में आने वाला ये कॉलेज कॉमर्स के लिए दूसरे स्थान पर है। इस कॉलेज को 57,615 छात्रों ने प्राथमिकता दी है। 

किरोड़ीमल कॉलेज 

डीयू साउथ कैंपस के टॉप कॉलेज में शामिल है श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, जिसे कॉमर्स के लिए 55,666 छात्रों ने प्राथमिकता दी।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज

नाम में ही है इस कॉलेज के कॉमर्स। बीकॉम कोर्स के लिए 55,541 छात्रों ने दी इस कॉलेज को अपनी प्राथमिकता।

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स 

दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों में शामिल है। इस कॉलेज के बीकॉम करने के लिए 53,044 छात्रों ने अपनी प्राथमिकता दी है।

शहीद भगत सिंह कॉलेज