English Honors के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप 5
सीएएसए यूजी पोर्टल के माध्यम से डीयू सीट आवंटन की दूसरी लिस्ट 10 अगस्त 2023 को जारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय में टॉप 3 कोर्सज में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला कोर्स इंग्लिश ऑनर्स है।
बता दें कि ये कोर्स दूसरे नंबर पर सबसे अधिक प्राथमिकता छात्रों द्वारा इस इंग्लिश ऑनर्स को दी जा रही है।
यदि आप भी डीयू से इंग्लिश ऑनर्स की शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए ये जानना आवश्यक हो जाता है कि कोर्स के लिए टॉप 5 कॉलेज कौनसे है, तो आइए आपको बताएं।
हिंदू कॉलेज बीए इंग्लिश ऑनर्स के लिए हिंदू कॉलेज को प्रथम स्थान पर रखा जाता है।इस साल इस कोर्स के लिए 51019 छात्रों ने अपनी प्राथमिकता दी है।
हंसराज कॉलेजडीयू के जाने माने कॉलेज में से हंसराज कॉलेज को दूसरे स्थान पर इंग्लिश ऑनर्स के लिए टॉप माना जाता है। इंग्लिश ऑनर्स के लिए 50671 छात्रों ने प्राथमिकता दी है।
सेंट स्टीफ़न कॉलेजइंग्लिश ऑनर्स करने के लिए तीसरे स्थान पर सबसे अच्छा कॉलेज सेंट स्टीफ़न को माना जाता है, इस कॉलेज को 49105 छात्रों ने प्राथमिकता दी है।
किरोड़ीमल कॉलेज
इंग्लिश ऑनर्स कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने के लिए 48002 छात्रों ने अपनी प्राथमिकता दी है।
रामजस कॉलेज
इंग्लिश ऑनर्स के लिए टॉप 5 में अपनी जगह बनाने वाले रामजस कॉलेज को 46736 छात्रों ने अपनी प्राथमिकता दी है।