Varsha Kushwaha       Jul 12, 2023

टॉप 10 Paramedical डिप्लोमा कोर्स,जो दिला सकते हैं लाखों का पैकेज

डिप्लोमा इन नर्सिंग केयर असिस्टेंट  नर्सिंग केयर असिस्टेंट में डिप्लोमा एक डिमांडिंग कोर्स है, जिसकी अवधि 2 साल की है और कोर्स फीस 1 लाख रुपये तक की है। 

डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी   मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा कोर्स की अवधि 2 साल की होती है, जिसकी फीस 75 हजार रुपये है। 

डिप्लोमा इन मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी इस कोर्स की फीस 50 हजार से 1 लाख रुपये तक हो सकती है और कोर्स 2 साल की अवधि का होता है। 

डिप्लोमा इन डायलिसिस ये कोर्स 2 साल की अवधि का होता है, जिसकी फीस 1 लाख से 1.50 लाख रुपये तक जा सकती है। 

डिप्लोमा इन एनेस्थीसिया  इस कोर्स की अवधि 2 साल की होती है और कोर्स की फीस 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक होती है।

डिप्लोमा इन एक्सरे टेक्नोलॉजी  एक्सरे टेक्नोलॉजी कोर्स में डिप्लोमा की अवधि 2 साल की है और कोर्स की फीस 50 हजार।

डिप्लोमा इन डेंटल हाइजीन  डेंटल हाइजीन कोर्स में डिप्लोमा पैरामेडिकल कोर्स टॉप कोर्सेज में से एक है, जिसकी फीस 70 हजार रुपये है।

डिप्लोमा इन मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी  इस कोर्स की फीस 50 हजार रुपये है और कोर्स की अवधि 2 साल की है। 

डिप्लोमा इन ओटी टेक्निशियन  ऑपरेशन थियेटर टेक्निशियन में डिप्लोमा कोर्स 2 साल का होता है, जिसकी फीस 50 हजार है। 

डिप्लोमा इन रुरल हेल्थ केयर   रुरल हेल्थ केयर में डिप्लोमा कोर्स की अवधि भी अन्य पैरामेडिकल कोर्स के जैसे ही 2 साल की है और इस कोर्स की फीस 50 हजार से 1 लाख हो सकती है। जो संस्थान पर निर्भर करता है।