भारत में टॉप 10 सबसे अधिक वेतन वाली Government Job
भारत में सरकारी नौकरी प्राप्त करना का सपना कई उम्मीदवारों का है लेकिन किस पद पर नौकरी करें की सबसे अधिक वेतन प्राप्त कर सकते हैं आइए आपको उसके बारे में बताएं।
उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश
हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में जज के पद पर कार्यरत लोगों को बहुत अच्छा वेतन प्राप्त होता है। उसका मासिक वेतन 1 लाख से 2.5 लाख रुपये तक हो सकता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी
आईएएस का शुरुआती मासिक वेतन 56,100 रुपये का प्राप्त होता है। 7 से 8 साल के अनुभव के बाद सैलरी 1.30 लाख से 1.50 लाख तक हो सकती है। इस पद के लिए यूपीएससी सीएसई की परीक्षा देनी होती है।
भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी
आईएफएस के पद पर नौकरी करने के लिए यूपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। इस पद पर शुरुआती मासिक वेतन 56,100 रुपये होता है, जो अनुभव के आधार पर 5 से 7 साल बाद बढ़ कर 1.5 लाख तक हो सकता है।
भारतीय विदेश सेवाएं (IFS)
भारतीय विदेशी सेवा के लिए यूपीएससी परीक्षा पास करनी अनिवार्य है। एक आईएफएस का मासिक वेतन 60,000 रुपये दिये जाते हैं। 7 से 8 साल के अनुसार के बाद मासिक वेतन 2,50 लाख तक हो सकता है।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी
आईपीएस बनने के लिए यूपीएससी सीएसई परीक्षा देनी अनिवार्य है। आईपीएस का शुरुआती मासिक वेतन 56,100 रुपये होता है। 7-8 साल के अनुभव के साथ वेतन 1.30 लाख से 1.50 लाख हो सकता है।
प्रोफेसरप्रोफेसर का पद बड़ा ही प्रतिष्ठित पद होता है। किसी टॉप यूनिवर्सिटी/संस्थान में कार्य करने पर शुरुआती मासिक वेतन 80 हजार से 3 लाख तक हो सकता है।
आरबीआई ग्रेड बी
आरबीआई ग्रेड बी के लिए भी लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस पद की शुरुआती मासिक बेसिक वेतन 55,200/- का होता है
रक्षा सेवा
भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना में नौकरी प्राप्त कर आपक मासिक वेतन 56,100 रुपये से 2.50 लाख रुपये तक का प्राप्त कर सकते हैं। ये आपकी रैंक पर निर्भर करता है।
डीआरडीओ में वैज्ञानिक/इंजीनियरडीआरडीओ में वैज्ञानिक के विभिन्न पद है और हर पद के अनुसार वेतन तय किया जाता है। लेकिन डीआरडीओ में वैज्ञानिक का शुरुआती मासिक वेतन 56,100 से 2 लाख रुपये तक हो सकता है।
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू)इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फाइनेंस की शिक्षा प्राप्त करने वाले उम्मीदवार पीएसयू में कार्य कर सकते हैं, उन्हें मासिक वेतन 50 हजार से 1.5 लाख का प्राप्त होता है। वेतन अनुभव पर भी निर्भर करता है।