Tap to Read ➤

Digital Museum: ये है देश का पहला डिजिटल म्यूजियम, जानिए इसकी खासियत

देश का पहला डिजिटल म्यूजियम राजस्थान विधानसभा में बनकर तैयार हो गया है। 14 नवंबर 2022 को बाल दिवस 2022 के अवसर पर इस दो मंजिला म्यूजियम को बच्चों के लिए खोला जाएगा।
Narender Sanwariya
Rajasthan Digital Museum
राजस्थान के इसी डिजिटल म्यूजियम में एक महीने तक स्कूल के बच्चों की एंट्री फ्री होगी। एक महीने बाद इस म्यूजियम को देश के सभी लोगों के लिए खोला जाएगा, जिसके लिए छात्रों और आमजन को टिकट लेनी होगी।
यह म्यूजियम मंगलवार को बंद रहेगा। भारत के पहले डिजिटल संग्रहालय का उद्घाटन 14 नवंबर बाल दिवस 2022 पर CJI एनवी रमना द्वारा किया जाएगा।
संग्रहालय बच्चों के लिए सुबह 10 खुलेगा और शाम को 5 बजे बंद होगा। डिजिटल म्यूजियम में बच्चों को 7 नंबर गेट से एंट्री दी जाएगी।
इस डिजिटल म्यूजियम के माध्यम से छात्रों और लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी मिलेगी।
म्यूजियम में टॉक विद स्पीकर स्टूडियो में 2 कुर्सियां लगी हैं। यहां बैठकर बच्चे स्पीकर से 13 से 15 सवाल पूछ सकेंगे। इस इंटरव्यू का वीडियो बच्चों को व्हाट्सएप पर मिलेगा।
म्यूजियम में प्रदेश के 200 विधायकों का डिजिटल डाटा बैंक होगा। इसमें एक स्क्रीन पर राजस्थान का नक्शा बना है। इसमें किसी जिले को टच करते ही उसकी विधानसभा सीटें खुलेंगी। किसी सीट को टच करने पर विधायक की फोटो, सियासी सफर की डिटेल दिखेगी।
दो मंजिला म्यूजियम 26 हजार वर्ग फीट में बना है। स्वतंत्रता संग्राम, विभिन्न अंदोलन, राजस्थान की रियासतों के एकीकरण को यहां बताया गया है।
Digital Museum
1952 से अब तक के सभी सीएम, विधानसभा अध्यक्षों की आदमकद मूर्तियां हैं। कुल 17 मूर्तियां विधानसभा अध्यक्ष व 13 मुख्यमंत्रियों की हैं। कुल 40 से अधिक तकनीकी से सज्जित स्टेच्यू हैं।
3जी प्रजेंटेशन मैपिंग की गई है। एनिमेटेड डायोरामा में आजादी के आंदोलन और झांकियों को सजाया है। होलोग्राम और फिल्म ऑन स्क्रीन में हर मूर्ति की जानकारी है।
ऑडियो सिस्टम में लगे कैमरे आंखों पर लगाने से पूरा विधानसभा अंदर से लाइव दिखता है। 360 डिग्री घूमकर सदन के म्यूजियम से देख सकते हैं।
ये हैं भारत के सर्वश्रेष्ठ टॉप 10 एनआईटी कॉलेज की लिस्ट
TOP 10 NIT In India