पैसे बचाने या सुरक्षित करने के लिए हमारे पास कई विकल्प हैं।
कई एप्स या टूल्स हैं जो बजट बनाने और ख़र्चों पर नज़र रखने में मददगार हैं। लेकिन कुछ पुरानी तरक़ीबें भी हैं जो अनावश्यक ख़र्चों से बचा सकती हैं। जानिए इनके बारे में।
दो बैंक खाते रखें, एक बचत खाता और दूसरा महीने के ख़र्च (बीमा, राशन आदि) के लिए। इससे बचत बढ़ेगी और अनावश्यक ख़र्चों से बचेंगे।
अगर अपनी वित्तीय स्थिति पर नज़र रखनी है तो पहले पासबुक पर नज़र रखना सीखें। इससे खाते की रकम पर नज़र रखना आसान होगा।
पुराने समय की तरह महीनेभर का बजट बनाएं। उतनी राशि निकालकर एक लिफ़ाफ़े में रख दें।
अब इसी राशि का इस्तेमाल करें। इससे एक रुपया भी अन्य चीज़ों में ख़र्च नहीं करना है, इसका ध्यान रखें।
छोटी-छोटी चीज़ों के लिए ऑनलाइन भुगतान करने से ऐसी चीज़ों पर भी ख़र्च कर देते हैं जिनकी आवश्यकता नहीं है। बेहतर होगा कि हर दिन के हिसाब से नकद राशि साथ रखें।
ख़रीदें नहीं बनाएं...कुछ ऐसी चीज़ें जिन्हें आप ख़ुद बना सकते हैं, उन्हें बाज़ार से ख़रीदते हैं। जैसे पिज़्ज़ा बाज़ार से ख़रीदने के बजाय घर पर बना सकते हैं आदि।
वहीं जो चीज़ें पुरानी हो गई हैं उन्हें फेंकने से अच्छा है ठीक करा लें या नए सामान से अदला-बदली कर लें।