Pompa Sen Jun 21, 2023
IIT-JEE: मॉक टेस्ट में पीछे लेकिन फिर सूर्या तेजा बनें AIR 2 जानें Success Mantra
JEE Advanced 2023 में IIT Hyderabad ज़ोन से आर सूर्या तेजा ने एआईआर 2 रैंक हासिल किया है।
17 वर्षीय सूर्या तेजा ने आईआईटी की तैयारी 4 चार पहले ही श्री चैतन्य से शुरू की थी।
मॉक टेस्ट में हमेशा पीछे रहने वाले सूर्या के एक छोटे से बदलाव ने उसे सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया। आइए जानें ये कैसे संभव हुआ
तेजा के माता-पिता सरकारी शिक्षक हैं। पिता आर रणेश जेडपी हाई स्कूल में हेडमास्टर हैं और मां कृष्णवेनी भौतिक विज्ञान की शिक्षिका हैं।
सूर्या का कहना है कि वह जेईई एडवांस के नतीजों से हैरान नहीं हुए क्योंकि उसे इसकी उम्मीद थी।
तेजा ने बताया, मैं जेईई मेन मॉक टेस्ट के लिए 300 में से 300 स्कोर नहीं कर पा रहा था, लेकिन मैंने हार नहीं मानी।
मुझ पर दबाव डालने और लगातार निगरानी करने के बजाय शिक्षकों ने मुझे खुद से अपनी कमजोरियों को समझने और उनसे लड़ने का हौसला दिया।
मुझे समझ आया कि केमिस्ट्री में पिछड़ रहा था। मैंने आत्मविश्वास बढ़ाया और कड़ी मेहनत की।
तेजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार को समर्पित किया है।
किसी परीक्षा में जाने से पहले नतीजों और भविष्य के बारे में सोचने से मेरे प्रदर्शन पर असर पड़ता है।
JEE के लिए टिप्स
वह रोजाना 12 से 13 घंटे पढ़ाई करता थाऔर किसी भी डाउट पर अपने बड़े भाई से प्रेरणा लेता था।
JEE के लिए टिप्स
तेजा आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीटेक करना चाहते हैं और भविष्य में खुद को एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के सीईओ के रूप में देखते हैं।
किस कारण
झुक रहा है
पृथ्वी का अक्ष?
सही उत्तर के लिए यहां देखें
A. ऊंची इमारतें बनाने के कारण
B. भूजल कम होने के कारण
C. ग्लेशियर पिघलने के कारण