Pompa Sen       May 15, 2023

ISC 2023 टॉपर मान्या की Success की कहानी उसकी जुबानी!

ISC कक्षा 12 में कोलकाता की मान्या गुप्ता ने भारत में सर्वश्रेष्ठ अंक 99.75 प्रतिशत के साथ टॉप किया है।

मान्या गुप्ता कहती हैं, मैंने नहीं सोचा था कि मैं भारत में टॉप करूंगी। मुझे आईएससी टॉप करने की जानकारी मेरे दोस्तों से प्राप्त हुई। इससे मैं पहले अनजान थी।

मान्या ने बताया कि स्कूल ने परीक्षा की तैयारी में खूब मदद की थी। दो साल के लॉकडाउन में भी स्कूल ने पढ़ाई के मामले के विद्यालय के हर बच्चे की मदद की।

मैंने एग्जाम की तैयारी जनवरी में शुरू की थी। परीक्षा के अंतिम दिनों में रिवीजन करते हुए कई बार मैंने अपनी नींद भी पूरी नहीं की।

मान्या मनोविज्ञान विषय में अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं, और एक कुशल मनोवैज्ञानिक बनना चाहती हैं।

वे कहती हैं, कक्षा आठवीं से ही मैंने तय कर लिया था कि मनोविज्ञान पढ़ूंगी। मैंने विदेश में मनोविज्ञान पढ़ने के लिए आवेदन किया है और भारत में भी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करूंगी।

मेरे लिए सबसे कठिन विषय अर्थशास्त्र था। मुझे अर्थशास्त्र पसंद है, लेकिन मुझे इसके लिए कठिन परिश्रम और अध्ययन करना पड़ा।

मेरे परिवार ने कभी मुझे पूरे दिन घर पर रहने और पढ़ने के लिए मजबूर नहीं। उन्होंने मुझे सोशल लाइफ और पढ़ाई दोनों में संतुलन रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

अच्छे अंक प्राप्ति का लक्ष्य रखें, जो मैं करती थी। मैंने खुद को आश्वस्त किया कि अगर मैं 100 का लक्ष्य रखती हूं तो मुझे कम से कम 95 मिलेंगे। 

Success Tip